{"_id":"c508004c26dfc6aceb8d5be5a06c6ba9","slug":"ludhiana-traffic-police-bls-trained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना ट्रैफिक पुलिस होगी बीएलएस ट्रेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना ट्रैफिक पुलिस होगी बीएलएस ट्रेंड
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना ट्रैफिक पुलिस जल्द ही उत्तर भारत की पहली बेसिक लाइफ स्पोर्ट (बीएलएस) ट्रेंड पुलिस बनने जा रही है। बीएलएस एक अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन है जो लुधियाना की ट्रैफिक पुलिस को सड़क हादसों के समय पीड़ितों को प्राथमिक सहायता और मरीज की संभाल के लिए ट्रेनिंग देगी। किसी हादसे के दौरान आम तौर पर ट्रैफिक पुलिस ही सबसे पहले पहुंचती है। बीएलएस ट्रेनिंग के दौरान मुलाजिमों को सिखलाया जाएगा कि एंबुलेंस या मेडिकल सहायता मिलने से पहले मरीज को किस तरह संभालना है। बहते खून को किस तरह रोकना है या हड्डी टूटने पर क्या करना चाहिए। अगर मरीज को किसी नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट करना है तो क्या तरीका अपनाया जाए, इस बारे में भी सिखाया जाएगा। सेविंग लाइफ के नाम से शुरू किए जा रहे इस प्रोजेक्ट के तहत लुधियाना पुलिस ने स्थानीय पंचम अस्पताल से सहयोग लिया है। पंचम अस्पताल के डायरेक्टर हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि इस सिखलाई प्रोग्राम से सड़क हादसों के पीड़ितों की जान बचाने में बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बढ़िया नतीजे देने वाले पहले ट्रैफिक मुलाजिम को पंचम अस्पताल की ओर से प्राथमिक सहायता किट भी दी जाएगी।
इस सिखलाई प्रोग्राम से ट्रैफिक पुलिस को अपनी ड्यूटी बेहतर तरीके से निभाने में सहायता मिलेगी।
परमराज सिंह उमरानंगल, पुलिस कमिश्नर, लुधियाना
विज्ञापन
इस सिखलाई प्रोग्राम से ट्रैफिक पुलिस को अपनी ड्यूटी बेहतर तरीके से निभाने में सहायता मिलेगी।
परमराज सिंह उमरानंगल, पुलिस कमिश्नर, लुधियाना