फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana, six thousand, doctors, Apicon, gathered

एपीकॉन में जुटेंगे छह हजार डाक्टर

Sun, 12 Jan 2014 10:18 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 12 Jan 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana, six thousand, doctors, Apicon, gathered
69वीं सालाना कांफ्रेंस ऑफ एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडिया का आयोजन 20 से 23 फरवरी तक लुधियाना में किया जाएगा।
विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी मेडिकल कांफ्रेंस में देश-विदेश से छह हजार डाक्टर एवं तीन हजार पेरा मेडिकल स्टॉफ के सदस्य पहुंचेंगे।

इस मेगा इवेंट के लिए लुधियाना में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार देर शाम स्थानीय होटल में डीएमसी अस्पताल की ओर से एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।

इसमें मौजूद माहिरों ने बताया कि कांफ्रेंस में जेनरिक रिसर्च के परिणामों के अलावा मेडिकल के कई विषयों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। मेडिकल क्षेत्र में इस कांफ्रेंस को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


इस सालाना कांफ्रेंस में 700 से अधिक रिसर्च पेपर पढ़े जाएंगे। इसमें बड़ी संख्या में मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी भी हिस्सा लेंगे।

इसके कामयाब आयोजन के लिए छह मैरिज पैलेसों में एक साथ सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। डीएमसी प्रबंधन कमेटी के सचिव प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा कि इस सेमिनार के जरिए मेडिकल क्षेत्र में हो रही आधुनिक रिसर्च के बारे में अपडेट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एपीकॉन के आर्गेनाइजिंग सचिव डॉ. जीएस वांडर, डॉ. संदीप पुरी, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. एचएस पन्नू, और लोक निर्माण मंत्री शरण जीत सिंह ढिल्लों समेत कई माहिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed