फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana shopkeeper beats drums to find Rs 1 crore lottery winner

एक करोड़ की लॉटरी किसकी?: लुधियाना में ढोल बजाकर विजेता को ढूंढ रहा दुकानदार, विजेता का नहीं कोई अता-पता

Mon, 10 Nov 2025 09:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Nov 2025 09:33 PM IST
सार

एक करोड़ रुपये की लॉटरी विजेता को लुधियाना का दुकानदार ढूंढ रहा है। हैरान की बात यह है कि जिस शख्स ने टिकट खरीदा था वह इनाम लेने के लिए अभी तक सामने नहीं आया है। इसलिए दुकानदार ढोल बजाकर विजेता को ढूंढने का प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन
Ludhiana shopkeeper beats drums to find Rs 1 crore lottery winner
लॉटरी टिकट - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है, लेकिन लॉटरी खरीदने वाले का कोई अता-पता नहीं है। नागालैंड सरकार की दो हजार रुपये में खरीदे गए लॉटरी टिकट वाले शख्स का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। दुकान पर पिछले कुछ दिनों से ढोल बजाकर दुकानदार एक करोड़ की लॉटरी विजेता को ढूंढने में लगा है। 

विज्ञापन


दुकानदार मंजीत सिंह का कहना है कि लॉटरी खरीदने वाले ने अपना पता तो दिया नहीं और अपना नाम गुप्त रखवा दिया। अब उसकी लॉटरी का नंबर निकला है तो उसका कोई कॉन्टेक्ट नंबर नहीं है। उसे ढूंढा जा रहा है, लेकिन वह मिल नहीं रहा है। एक करोड़ की लॉटरी विजेता का ढोल बजाकर पता लगाने की कोशिश की जा रही है। एक महीने में लॉटरी की राशि का क्लेम करना होगा। क्लेम करने के बाद ही रुपये मिलेंगे। अगर एक महीने तक क्लेम नहीं किया तो लॉटरी के एक करोड़ रुपये नहीं मिलेंगे। 
विज्ञापन


एक ओंकार एजेंसी के नाम से दुकान चलाने वाले मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी दुकान से नागालैंड सरकार की ओर से चलाई जा रही लॉटरी बेची गई थी। किसी व्यक्ति ने 2 हजार रुपये में लॉटरी टिकट खरीदा था। उस व्यक्ति ने अपना नंबर गुप्त रखवाया था। कहा था कि लॉटरी खरीद रहा हूं, लेकिन मेरा नाम गुप्त ही रखना। मनजीत सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले ड्रॉ निकला। इसमें से टिकट नंबर 7565 पर 1 करोड़ रुपये का इनाम निकला है। इसका पता चलते ही कि लॉटरी उनकी दुकान से बिकी है, वे खुश हो गए। मगर, अभी तक टिकट खरीदने वाले का कुछ पता नहीं लग पाया है। ग्राहक की तलाश में लगातार लॉटरी विक्रेता ढोल बजवा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनजीत सिंह ने बताया कि इस टिकट की कीमत 2 हजार रुपये थी। इस टिकट की वेलिडिटी एक महीने की है। एक महीने के भीतर लॉटरी विजेता टिकट लेकर आता है तो राशि मिलेगी, लेकिन एक महीने के बाद आता है तो क्लेम नहीं मिलेगा। उन्होंने ग्राहक को संदेश दिया है कि अपनी टिकट क्लेम कर ले। दुकान के कर्मचारी मनप्रीत सिंह ने कहा कि इस बार हमारी हैट्रिक हुई है। पहले 20 लाख की पुरस्कार हमारी दुकान से किसी ग्राहक का निकला था। फिर 50 लाख का पुरस्कार निकला और अब एक करोड़ का पुरस्कार किसी ने जीता है। हमारी दुकान से करीब 80 टिकट बेची है, उसी में से इनाम निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed