{"_id":"6af46f6076e9d511a8000e0e","slug":"ludhiana-municipal-corporation-commissioner-assumes-charge-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118896-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लुधियाना नगर निगम कमिश्नर ने संभाला पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लुधियाना नगर निगम कमिश्नर ने संभाला पदभार
Wed, 11 Nov 2026 07:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दमणजीत सिंह मान ने बुधवार को लुधियाना नगर निगम के नए कमिश्नर का पदभार संभाला। उन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और त्वरित निगम सेवाएं अपनी प्राथमिकता बताई।
मान ने प्रशासनिक तंत्र को चुस्त-दुरुस्त करने और शहर के विकास हेतु जनता व संस्थाओं से संवाद पर जोर दिया। जोन-डी कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पंजाब पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर विकास परियोजनाओं का जायजा लिया और पारदर्शिता के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि कार्यालय आम जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे। वे जमीनी स्तर पर समस्याओं का स्थायी समाधान करेंगे। उन्होंने गैर सरकारी संगठनों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस और मीडिया से सहयोग की अपील की।