फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana in martial art won eight gold

मार्शल आर्ट में लुधियाना ने जीते आठ स्वर्ण

Thu, 09 Jan 2014 08:54 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
अमर उजाला,लुधियाना। Updated Thu, 09 Jan 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana in martial art won eight gold
नवी मुंबई में आयोजित की गई इंटरनेशनल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में लुधियाना के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में देश भर से मार्शल आर्ट की टीमें पहुंची थीं।
विज्ञापन


लुधियाना की टीम ने आठ स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक हासिल कर पंजाब का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में मास्टर तारा सिंह कॉलेज की छात्रा दमनदीप कौर ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

लड़कों के वर्ग में एवरशाइन स्कूल के विद्यार्थी हिमांशु वर्मा ने दो स्वर्ण पदक और लक्की सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नाजीर अली ने स्वर्ण पदक हासिल किए। ग्रीनलैंड स्कूल के विद्यार्थी रचित वर्मा ने एक स्वर्ण, एक कांस्य और जीएमटी स्कूल के आकाश वर्मा ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मोहनदीप ने एक स्वर्ण पदक, नीरज शर्मा, सोनू पासवान और साहिबजीत सिंह ने रजत पदक हासिल किया। वीरवार को विजेता खिलाड़ियों को रोज रॉक के डायरेक्टर पवन तोमर ने लुधियाना लौटने पर उनका स्वागत किया और उनको जीत की बधाई दी। रोज रॉक को ओवरऑल प्रतियोगिता में सेकेंड रनर अप की ट्राफी से नवाजा गया है। तोमर ने कहा कि इस साल भी खिलाड़ी आने वाली कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed