फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ludhiana got first position in vaccination city

18 से 44 उम्र वर्ग में 1.03 लाख लोगों का टीकाकरण कर लुधियाना पंजाब में अव्वल

Tue, 25 May 2021 08:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
ludhiana got first position in vaccination city
लुधियाना। प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित केस होने के बावजूद जिला लुधियाना टीकाकरण में सबसे अव्वल आया है। जिला भर में 24 मई तक 18-44 उम्र वर्ग में 1.03 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इस महामारी के दौरान भी जिले में टीकाकरण की मुहिम पूरी तेजी से चल रही है। टीकाकरण में सभी श्रेणियों में भी 7.55 लाख वैक्सीन लगाकर लुधियाना पहले नंबर पर है। यह जानकारी डीसी वरिंदर शर्मा ने दी।
विज्ञापन

डीसी वरिंदर शर्मा ने बताया कि 18-44 उम्र वर्ग में अभी तक 1.03 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इस तरह पंजाब में लुधियाना पहले नंबर पर है, जबकि पटियाला 56480 वैक्सीन कर दूसरे, होशियारपुर 35194 वैक्सीनेशन कर तीसरे नंबर है। जबकि जालंधर में 32310 और गुरदासपुर में 26874 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इस काम में सेहत विभाग मुलाजिम मेहनत के साथ काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की यह मुहिम कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में कारगर साबित होगी। जिन लोगों को चाहे वैक्सीन लग चुकी है, वह भी सोशल डिस्टेंस और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। जब तक इस बीमारी पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जाता, उस समय तक किसी तरह की लापरवाही दिखाना घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed