{"_id":"644e072707fa30d7080023ea","slug":"ludhiana-gas-leak-many-people-died-and-others-trapped-in-factory-rescue-operation-updates-2023-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana Gas Leak: फैक्टरी नहीं, यहां से रिसी 'मौत की गैस'!, दिन निकलते ही लग गया लाशों का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana Gas Leak: फैक्टरी नहीं, यहां से रिसी 'मौत की गैस'!, दिन निकलते ही लग गया लाशों का ढेर
Sun, 30 Apr 2023 01:54 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:54 PM IST
सार
Ludhiana Gas Leak Today: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में एक दुकान गैस रिसाव होने से दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बेसुध हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाल रखा है। पूरे इलाका सील कर दिया गया है। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Ludhiana Gas Leak
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक हादसा हुआ। जिले के ग्यासपुरा क्षेत्र में जहरीली गैस लीक होने से दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग अब भी बेसुध हालत में हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया है। किसी को घटनास्थल पर नहीं जाने दिया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाल रखा है। पूरे इलाका सील कर दिया गया है। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
दरअसल, पहले जानकारी मिली थी कि बंद पड़ी फैक्टरी में गैस का रिसाव हुआ है। जिससे इलाके में तबाही मच गई। दिन निकलते ही लाशों का ढेर लग गया। बाद में कहा गया कि किराना की दुकान से इस गैस का रिसाव हुआ है। इसके बाद पुलिस ने कहा कि हादसे वाली जगह पर एक सीवरेज खुला पाया गया है जिसमें से शायद गैस का रिसाव हुआ। बताया जा रहा है कि किसी फैक्टरी वालों ने केमिकल को डिस्पोजल के लिए सीवरेज में डाल दिया जिस वजह से पहले से ही सीवरेज में केमिकल के मिल जाने से कैमिकल रिएक्शन हुआ और गैस के रिसाव से लोगों की मौत हुई। हालांकि अभी किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लुधियाना की उपायुक्त सुरभि मलिक के अनुसार, एनडीआरएफ की टीमें सैंपल ले रही हैं। मृतकों के भी ब्लड सैंपल लिए जाएंगे, ताकि पता चल सके कि किस तरह की गैस से उनकी मौत हुई है।

जहां से गैस लीक हुई, उस दुकान का संचालक बेसुध है। दुकान के पास एक क्लीनिक शॉप भी है। यहां रहने वाला परिवार बेसुध है। इनमें से कई लोगों की मौत हुई है। इनके शरीर नीले पड़ गए हैं। घटना की सूचना पर क्षेत्र की विधायक रजिंदर कौर छीना भी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि गैस लीक प्रकरण मामले की जांच होगी। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए काम किया जा रहा है। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गैस के रिसाव से और नुकसान न हो, पुलिस ने आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है।
मरने वालों में पांच महिलाए, छह पुरुष और 10 एवं 13 साल के दो बच्चे शामिल हैं। गैस लीक में एक बिल्ली की भी मौत हुई है। मृतकों के शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, ड्रोन से घरों की छतों की जांच की जा रही है।
सीएम मान ने जताया दुख
प्रशासन के अनुसार, उनका फोकस लोगों को बाहर निकालने पर है। हर घर की जांच की जा रही है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट किया कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।