{"_id":"d12931ba7a5fd99039b40fe782194454","slug":"ludhiana-fashion-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंप के बाद पूल पार्टी में समेटी यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंप के बाद पूल पार्टी में समेटी यादें
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 07 Oct 2013 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब इंटरनेशनल फैशन वीक के चौथे दिन लुधियाना के डिजाइनर युगल संदीप और
विज्ञापन
रवि, मुंबई के एडी सिंह, असलम खान और रॉकी एस ने अपना जलवा दिखाया।
रैंप पर सिमरन मुंडी, करिश्मा और स्मृति खन्ना ने कैटवॉक कर अपने जलवे बिखेरे। शो के समापन पर किंगफिशर अल्ट्रा ने शानदार आफ्टर पार्टी के साथ शाम को यादगार बना दिया।
आफ्टर पार्टी में मशहूर डिजाइनरों, मॉडलों, शहर की नामी हस्तियों को पंजाब के इस सालाना समारोह की सफलता का खुलकर जश्न मनाते देखा गया। डीजे चीको ने चुनिंदा गानों के साथ इस रात समां बांध रखा था। पार्टी में शामिल लोग डांस फ्लोर पर मनपसंद गानों पर थिरक रहे थे।
चौथे दिन की शुरुआत लुधियाना के डिजाइनर युगल संदीप और रवि के बेहतरीन कलेक्शन ‘तू मेरी हीर’ से हुई। यद्द कलेक्शन हीर से प्रभावित रहा।
हीर आज की आजाद महिलाओं का वास्तविक चेहरा है। हीर कलेक्शन में लहंगा, अनारकली, साड़ियों की अनूठी डिजाइन, गाउन, धोती और सलवार के साथ भारतीय-पश्चिमी सूट और ट्राउजर की रंगारंग रेंज दिखी। इस कलेक्शन में मशरूम, सोना, मटमैले, मेहरून, जामुनी लाल, रूबी, गुलाबी जैसे रंगों की शेड्स दिखी। वहीं डिजाइनर युगल ने जार्जेट, रेशम, जरी, वेलवैट और नेट जैसे कपड़ों का इस्तेमाल किया था।
इसके बाद डिजाइनर एडी सिंह के शो की बारी आई और उनकी शो स्टापर रही करिश्मा। उन्होंने इस सीजन के लिए अपने कलेक्शन ‘क्रिस्टलाइज्ड’ का प्रदर्शन किया, यह कलेक्शन क्रिस्टल की तरह चमचमाहट के प्रति निरंतर चाहत से प्रेरित है।
इनमें साड़ी, लहंगा, घाघरा, अनारकली और वेडिंग गाउन की धूम रही। कलेक्शन में बिल्कुल नए कट और स्टाइल की भरमार दिखी। क्रिस्टल कलेक्शन ने एडी सिंह के स्टाइल को और खास बना दिया।