फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana, drop, auto, MR, loot, assault, injuries

ऑटो सवार एमआर से लूट की कोशिश

Sat, 28 Jun 2014 10:43 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 28 Jun 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana, drop, auto, MR, loot, assault, injuries
ऑटो में बैठाकर एक एमआर को उसके गंतव्य तक छोड़ने के बहाने उसमें सवार तीन युवकों ने लूट की कोशिश की। उन्होंने पीड़ित को काफी देर तक घुमाया और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित का हाथ भी दांत गड़ाकर जख्मी कर दिया। इस बीच पीड़ित की आवाज सुनकर लोगों की मदद से हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया। हालांकि शेष दो ऑटो समेत फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


महाराज नगर निवासी ललित कुमार ने बताया कि वह मेडिकल रिप्रजेटेटिव है। वह सरहिंद में किसी से बीस हजार रुपये की नकदी लेने के लिए गया था। वहां से वापस आकर वह बस स्टैंड पर उतरा तो स्टैंड के बाहर ऑटो सवार तीन युवकों ने उसे जबरदस्ती ऑटो में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने कहा कि वह उसे आंसल प्लाजा के पास उतार देंगे। ललित के अनुसार ऑटो में सवार तीनों युवकों ने उसे इधर-उधर घुमाना शुरू कर दिया। जब उसने उतरने की कोशिश की तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसने नकदी वाली जेब में हाथ डाल लिया।

ऑटो सवार तीनों करीब डेढ़ घंटा उसे इधर उधर घुमाते रहे। जेब से रकम निकालने के लिए आरोपियों ने उसके हाथ पर दांत भी गड़ा दिया। जब वह सर्किट हाउस के पास पहुंचा तो पीछे कार में दो युवक आ रहे थे। उसने चीख कर उनसे मदद की गुहार लगाई।


कुछ ही दूरी पर युवकों ने ऑटो को रुकवा दिया। इसी दौरान एक युवक को लोगों ने काबू कर लिया, जबकि शेष दो ऑटो लेकर फरार हो गए। थाना पीएयू के एसएचओ सुरिंदर कुमार चोपड़ा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed