फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ludhiana anganbadi workers wants health insurance

घर घर कोविड सर्वे चाहिए तो पहले सरकार आंगनबाड़ी वर्कर को दे बीमा कवर

Fri, 28 May 2021 06:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
ludhiana anganbadi workers wants health insurance
लुधियाना। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में पंजाब सरकार गांवों में कोविड सर्वे करने के लिए कमर कस चुकी है, वहीं इस सर्वे टीम में शामिल आंगनबाड़ी वर्कर ने अपना मोर्चा खोल दिया है। आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन नेताओं का साफ कहना है कि सरकार पहले उन्हें बीमा करवा दे, उसके बाद ही उन पर इसका बोझ डाला जाए। अगर ऐसा नहीं होता तो वह सर्वे से पीछे हट सकते है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन लुधियाना (सीटू) की तरफ से एसडीएम को एक ज्ञापन देकर अपनी मांगों को रखा है।
यूनियन ब्लाक प्रधान जसवीर कौर ने कहा कि आंगनबाड़ी मुलाजिमों को घर घर जाकर कोविड सर्वे में लगाया गया है। इसमें उन्हें पूछना है कि हर घर में 18 या 45 साल से अधिक आयु के कितने लोग हैं। कोई बीमार तो नहीं है। सरकार ने इस सर्वे में अध्यापकों, आशा वर्कर्स, पंचायत सेक्रेटरी को भी लगाया है। इन सभी को सर्वे के लिए 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। साथ में 10-50 लाख रुपये का बीमा कवर किया जा रहा है। उसी काम के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स को कुछ भी नहीं दिया जा रहा। यहां तक उन्हें बीमार कवर तक मुहैया नहीं करवाया जा रहा है। ऐसे में वह इस काम को कैसे कर सकते है। इसलिए सरकार को चाहिए कि पहले उन्हें अन्य की तरफ सभी सुविधाएं मुहैया करवाए। इसलिए वह सर्वे का बायकाट करने जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed