फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Loot by lady gang in Ludhiana

महिला को बेहोश कर नकदी, गहने लूट ले गई लुटेरा गैंग की महिलाएं

Mon, 15 Jun 2020 09:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Loot by lady gang in Ludhiana
नूरवाला रोड के हीरा नगर की गली नंबर एक में रहने वाले गुरदेव सिंह की घर में अकेली बहू पर लुटेरा गैंग की महिला सदस्यों ने स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आठ लाख की नकदी 40 तोले सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। तीन महिलाओं के दो साथी पहले से ही बाइक पर बैठे थे। घटना का पता उस समय चला जब महिला ने बेसुध हालत में अपने पति को फोन किया। वह कुछ समझ नहीं पाया तो उसने पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा को भेजा।
विज्ञापन

जब वह घर गए तो गुरदेव सिंह की बहू राजमीत कौर बेहोश पड़ी थी। घर में सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी गुरदेव सिंह को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरदेव सिंह का खराद का काफी बड़ा कारोबार है। रोजाना की तरह गुरदेव सिंह और उसका बेटा अपनी फैक्टरी चले गए। गुरदेव की बहू राजमीत कौर (36) घर में अकेली थी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर में काम करने वाली महिला काम खत्म करके चली गई। कुछ समय बाद ही तीन महिलाओं ने घर की बैल बजाई। राजमीत कौर ने दरवाजा खोला तो महिलाएं पहले तो कोई न कोई बातें करती रही। इसके बाद उनके मुंह पर स्प्रे कर दिया। वह उसे खींचकर अंदर ले गई और दरवाजा बंद कर दिया। महिलाओं ने आठ लाख नकद, 40 तोले जेवर लूटे और फरार हो गईं। महिलाओं के दो साथी बाइक पर पहले से बाहर इंतजार कर रहे थे। एसीपी नार्थ गुरबिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed