फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Lip leader beat youth Congressmen in ludhiana

लिप नेता भीख से जुटाए रुपये देने पहुंचे सांसद को, यूथ कांग्रेसियों ने की मारपीट

Sat, 08 Aug 2020 07:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Lip leader  beat youth Congressmen  in ludhiana
लुधियाना में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के घर के बाहर युवा कांग्रेसी लोक इंसाफ पार्टी के बर्करो की प - फोटो : LUDHIANA
कोरोना संक्रमण के चलते सिविल अस्पताल की हालत में सुधार लाने के लिए लोक इंसाफ पार्टी नेता सन्नी कैंथ ने भीख मांग कर पैसे एकत्र किए। सन्नी कैंथ के मुताबिक शनिवार बाद दोपहर जैसे वह पैसे सांसद रवनीत बिट्टू को देने के लिए उनके रोज गार्डन स्थित घर पर गए। उनके घर में पहले से बैठे यूथ कांग्रेसी बाहर आ गए। उन्होंने सन्नी कैंथ और उनके साथियों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान सन्नी कैंथ और उनके एक अन्य साथी की पगड़ी तक उतार दी। यह पूरा तमाशा सांसद के घर पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों के सामने चला। लेकिन किसी मुलाजिम ने छुड़ाने का प्रयास नहीं किया, बल्कि मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। पीड़ित सन्नी कैंथ अपने साथियों सहित पुलिस कमिश्नर के दफ्तर चले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में वेंटिलेटर न होने की समस्या को लेकर लिप नेता सन्नी कैंथ अपने साथियों के साथ भारत नगर चौक पहुंचे। यहां उन्होंने आम लोगों से चंदे के लिए पैसा एकत्र किए। कुछ समय बाद वह चंदे की राशि लेकर सांसद रवनीत बिट्टू के घर पर पहुंचे। यहां पहले से यूथ कांग्रेसी नेता भारी संख्या में मौजूद थे। जैसे ही सन्नी कैंथ अपने समर्थकों सहित सांसद के घर की तरफ जाने लगे, वहां लगे गेट पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान पहले से मौजूद यूथ कांग्रेसी बाहर निकल आए और सन्नी कैंथ और उनके साथियों पर हमला कर दिया। सन्नी कैंथ और उनके एक अन्य साथी की पगड़ी तक उतार दी गई। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने यूथ कांग्रेसियों पर कोई कार्रवाई किए बिना उन्हें सांसद के घर के अंदर भेज दिया।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस नेता राजा और सन्नी कैंथ का है 36 का आंकड़ा
बता दें कि सन्नी कैंथ काफी समय पहले यूथ कांग्रेस में थे। उस समय यूथ कांग्रेस जिला प्रधान पद को लेकर सन्नी कैंथ और राजीव राजा में काफी विवाद हुआ था। सन्नी कैंथ ने आरोप जड़ा था कि राजीव राजा ने यूथ कांग्रेस का पद पाने के लिए जाति संबंधी गलत दस्तावेज तैयार किए है। यह मुद्दा उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह की एक रैली में सन्नी कैंथ ने उठाकर सनसनी फैला दी थी। इसके बावजूद राजीव राजा जिला प्रधान बनने में कामयाब रहे थे। हालांकि उस समय पुलिस ने राजीव राजा के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया था। उस समय से लेकर आज तक राजीव राजा और सन्नी कैंथ में 36 का आकंड़ा रहा है। कुछ समय पहले सन्नी कैंथ ने कांग्रेस का दामन छोड़ लोक इंसाफ पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed