फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Large number of women participated in Chakka Jam, Sunam, Sangrur

‘सानूं हुण अपनी जमीन दी फिक्र ए, रोटी दी नही’

Sat, 06 Feb 2021 04:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Large number of women participated in Chakka Jam, Sunam, Sangrur
सुनाम में चक्काजाम आंदोलन में भाग लेतीं महिलाएं। - फोटो : SANGOOR
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। खेती कानूनों के विरोध में किसानों के तीन घंटे चक्का जाम आंदोलन में महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। किसान परिवारों की सैकड़ों महिलाएं शनिवार को बठिंडा पटियाला मुख्य मार्ग पर किए गए चक्का जाम में शामिल हुईं और कृषि कानूनों का विरोध किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने आंदोलन का नेतृत्व कर रही टीम का हौसला बढ़ाया। बुजुर्ग महिलाओं से लेकर हरेक उम्र वर्ग की महिलाओं को आंदोलन में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। महिलाएं कृषि कानूनों को उनकी जमीनें छीनने वाले कानून की नजर से देख रही हैं। गांव उगराहां की बुजुर्ग परमजीत कौर ने अपने अंदाज में कहा कि सानूं हुण रोटी दी नहीं सगों अपनी जमीन दी फिक्र ए। ऐह मोदी सरकार साडियां जमीनां वडे लोकां दे हत्था विच्च देना चाहुंदी ए पर अस्सीं अपनी जमीनां नूं बचाऊण लई किसे वी हद तक संघर्ष करण लई तैयार हां।
विज्ञापन

गांव छाजली की चरणजीत कौर ने कहा कि जमीन बचाऊण लई तां ओह अपनी जान दे सकदियां हण। इस संघर्ष विच्च शामिल होना केहडी वडी गल्ल ए। महिलाओं ने कहा कि पिछले तीन महीने से किसानों के पूरे परिवार आंदोलन में भाग ले रहे हैं और जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होंगे संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर जनक सिंह, गोबिंद सिंह, रामपाल सिंह, नरिंदर सिंह, भगवान सिंह, सिकंदर सिंह, परविंदर सिंह, गुरलाल सिंह, भोला सिंह, रामशरण सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed