फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Landlord murdered tenant in Ludhiana Of Punjab

एक हजार रुपये के लिए मकान मालिक ने किराएदार को मार डाला, रिश्तेदार के पहुंचने पर खुला राज

Fri, 26 Feb 2021 08:51 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 26 Feb 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Landlord murdered tenant in Ludhiana Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

लुधियाना के डाबा के गगन नगर इलाके में गुरुवार की रात मकान मालिक ने किराएदार की मात्र एक हजार रुपये के लिए हत्या कर दी। आरोपी मकान मालिक ने किराएदार पर चोरी का आरोप लगाकर डंडे से पिटाई की थी।

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब किराएदार का रिश्तेदार शुक्रवार की सुबह उससे मिलने पहुंचा। थाना डाबा की पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान गगन नगर इलाके में रहने वाले विजय मौर्य (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद विजय का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ इंस्पेक्टर मेहमा सिंह ने बताया कि आरोपी गब्बर सिंह का गगन नगर में मकान है। वहां उसने विजय कुमार को एक कमरा किराए पर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की रात गब्बर सिंह के घर से एक हजार रुपये चोरी हो गए। उसने विजय मौर्य पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। इसे लेकर दोनों में काफी कहासुनी हुई। गब्बर ने आरोप लगाया कि उन दोनों के अलावा घर पर कोई नहीं था, जिससे शक सीधा उसी पर जाता है। लोगों ने किसी तरह से मामला शांत करा दिया।

इसी दौरान विजय ने अपने रिश्तेदार को भी बताया था कि मकान मालिक से उसकी कहासुनी हुई है। कुछ समय बाद फिर दोनों आपस में बहस करने लगे। इसी दौरान आरोपी गब्बर ने डंडे से विजय पर वार करने शुरू कर दिए। इससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ समय बाद विजय मौत हो गई।

शुक्रवार की सुबह विजय कुमार का रिश्तेदार उससे मिलने आया तो वह मृत पड़ा था। इसके बाद उसने शोर मचाया। इस पर लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस भी पहुंच गई।

इंस्पेक्टर मेहमा सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस आरोपी गब्बर को शनिवार अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed