फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   land, farmer, notice

भूमि अधिग्रहण के नोटिस का किया विरोध

Mon, 25 Nov 2013 10:37 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 25 Nov 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
land, farmer, notice
लुधियाना में पंजाब सरकार द्वारा 1894 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत भेजे गए नोटिसों के खिलाफ सोमवार को नौ गांवों के सैकड़ों किसानों ने विरोध किया। नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू होने के बाद रद्द हो चुका है।
विज्ञापन


यहां तक कि नया भूमि अधिग्रहण कानून 2011 में पहली बार संसद में पेश किए जाने के दिन से ही लागू हो गया था। बावजूद इसके केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व स्थानीय सांसद मनीष तिवारी ने ग्रेटर लुधियाना डेवलपमेंट अथॉरिटी के अतिरिक्त प्रशासक के साथ बात करके उनको बताया कि राज्य सरकार पुराने कानून के तहत नोटिस नहीं जारी कर सकती।
विज्ञापन


 नौ गांवों जसपाल बांगड़, लोहारा, गरीब नगरी, ब्राह्मण माजरा, संगोवाल, नत्त, पवा, धरोड़ और हरनामपुरा के किसान विरोध जाहिर करने के लिए ग्लाडा के कार्यालय में एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसानों ने कहा कि 1894 के पुराने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत वह किसी भी स्थिति में अपनी जमीनों को नहीं देना चाहते। इस कानून को अंग्रेजों ने लोगों की जमीन छीनने के लिए बनाया था।

 किसान उजागर सिंह ने कहा कि बड़े स्तर पर विरोध जाहिर करने के अलावा जरूरत पड़ने पर वह पंजाब सरकार के खिलाफ कानूनी रास्ता भी अपनाएंगे।

पंजाब सरकार नया किसान हितैषी कानून लागू होने के बावजूद पुराने कानून के तहत उनसे धक्के से जमीन प्राप्त करना चाहती है। जिला कांग्रेस लुधियाना देहाती, शहरी के प्रधान मलकीत सिंह दाखा और पवन दीवान ने भी किसानों को संबोधित किया।

उन्होंने किसानों को भरोसा दिया कि वह किसी भी कीमत पर राज्य सरकार को किसानों की जमीन नहीं छीनने देंगे। अकाली-भाजपा सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी।

 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस कदम ने खुद को किसानों के हितों का रक्षक होने का दावा करने वालों के चेहरों से नकाब उतार दिया है, जो किसानों को फायदा नहीं देना चाहते।


कांग्रेस नेतृत्व वाली केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा किसान हितैषी कानून लागू किए जाने के बावजूद 120 साल पुराने कानून के तहत नोटिस क्यों जारी किए गए? इस अवसर पर सरपंच अमरीक सिंह, हरविंदर सिंह घोला, नाहर सिंह, रणजीत सिंह, डोगर सिंह, लाभ सिंह, हरदीप सिंह, जरनैल सिंह और जगतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed