{"_id":"ba3c8b3ae1c541e327d6116c901564b5","slug":"lady-murder-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हत्या
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 07 Dec 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के हैबोवाल के इलाके गोल्डन एवेन्यू में शनिवार की दोपहर घर में महिला का शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। उसकी पहचान सुमन (28) के तौर पर हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतका सुमन का विवाह दिनेश कुमार के साथ हुआ था। दिनेश एक बिल्डिंग मैटीरियल स्टोर में काम करता है।
दिनेश ने पुलिस को बताया कि जब वह दोपहर को घर में पहुंचा तो देखा कि पत्नी का शव बेड पर पड़ा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला के सिर में वार करके मारा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका के पति ने एक युवक पर शक जताया है। उधर, पुलिस उस युवक के अलावा पति को भी शक की निगाह से देख रही है। जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।