{"_id":"6377718116d730675743007a","slug":"lady-inspector-surrounded-by-corruption-charges-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: रिश्वत लेने की आरोपी महिला एसएचओ सस्पेंड, लुधियाना के थाना सराभा नगर में थी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: रिश्वत लेने की आरोपी महिला एसएचओ सस्पेंड, लुधियाना के थाना सराभा नगर में थी तैनात
Fri, 18 Nov 2022 05:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 18 Nov 2022 05:20 PM IST
सार
इंस्पेक्टर अमनजोत कौर मोहाली के साइबर क्राइम विभाग में तैनात थी। उन पर कुछ समय पहले एक लाख रुपये रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे थे। अभी उस मामले में जांच चल रही थी, लेकिन महिला अधिकारी ने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं से संपर्क कर अपना तबादला मोहाली से लुधियाना करवा लिया।
विज्ञापन
सस्पेंड
विस्तार
भ्रष्टाचार के आरोप में घिरी लुधियाना के थाना सराभा नगर की नवनियुक्त थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमनजोत कौर को सस्पेंड कर दिया गया। इंस्पेक्टर अमनजोत कौर को करीब पांच दिन पहले ही इंस्पेक्टर सतबीर सिंह की जगह पर तैनात किया गया था। इंस्पेक्टर सतबीर सिंह का कुछ दिन पहले तबादला कर उनकी जगह पर मोहाली के साइबर सेल से आई महिला इंस्पेक्टर अमनजोत कौर को लगाया गया था।
सूत्र बताते हैं कि मोहाली में महिला इंस्पेक्टर अमनजोत कौर पर एक लाख रुपये रिश्वत के आरोप लगे थे। उस मामले की जांच चल रही थी, मगर उससे पहले ही महिला इंस्पेक्टर अपना तबादला करवाकर लुधियाना आ गई। मोहाली के उच्चाधिकारियों ने चंडीगढ़ के उच्चाधिकारियों को सारी रिपोर्ट सौंपी और उसके बाद महिला एसएचओ को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए। हालांकि यह बात क्लीयर नहीं की गई कि जो आरोप महिला एसएचओ पर लगे थे उसमें की गई जांच की रिपोर्ट क्या है। अधिकारी इस पर अभी खुलकर कोई बात नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर अमनजोत कौर मोहाली के साइबर क्राइम विभाग में तैनात थी। उन पर कुछ समय पहले एक लाख रुपये रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे थे। अभी उस मामले में जांच चल रही थी, लेकिन महिला अधिकारी ने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं से संपर्क कर अपना तबादला मोहाली से लुधियाना करवा लिया। न तो उसने मोहाली में इसकी जानकारी किसी अधिकारी को दी और न ही लुधियाना में तैनात होने से पहले यह जानकारी दी कि उस पर गंभीर आरोप लगे हैं। जब इस मामले का पता चला तो उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में एडीसीपी तुषार गुप्ता ने सिर्फ इतना ही कहा कि मामला ध्यान में है और जांच की जा रही है। क्लीयर होने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।