फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Lack of Khali Sangat in Hola-Mohalla held at Shri Kiratpur Sahib

श्री कीरतपुर साहिब में आयोजित होला-मोहल्ला में खली संगत की कमी

Thu, 25 Mar 2021 10:40 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Lack of Khali Sangat in Hola-Mohalla held at Shri Kiratpur Sahib
श्री कीरतपुर साहिब। धार्मिक नगरी कीरतपुर साहिब में राष्ट्रीय त्योहार होला-मोहल्ला के दूसरे दिन संगत की संख्या में कमी देखी गई। श्रद्धालुओं के मुताबिक दिल्ली किसान संघर्ष और कोरोना वायरस के कारण श्रद्धालु कम संख्या में पहुंचे। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब, गुरुद्वारा बाबा गुरदिता जी, दरगाह पीर साईं बुढन शाह जी, गुरुद्वारा श्री बिबानगढ़ साहिब, गुरुद्वारा शीश महल साहिब, डेरा बाबा श्री चंद जी के अलावा अन्य धार्मिक स्थलों पर संगत की कम संख्या रही, जबकि इससे पहले होला-मोहल्ला के दूसरे दिन आने वाली संगत की संख्या हजारों में रहती थी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की संख्या बेशक कम है लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अलावा विभिन्न धार्मिक संगठनों और समाजसेवी लोगों की ओर से लंगर सेवा लगातार जारी है। बड़ी श्रद्धा भावना से गुरुद्वारा श्री पतालपुरी साहिब, गुरुद्वारा बाबा गुरदिता जी के अलावा अन्य धार्मिक स्थलों पर विभिन्न व्यंजनों के लंगर लगाए गए, जिनमें कढ़ी चावल, हरी सब्जियां, आलू की टिक्की, खीर, जलेबियां इत्यादि के स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं।
विज्ञापन

संगत की कम संख्या के कारण मेले में दुकानें लगाने वाले दुकानदार भी परेशान हैं। बाबा गुरदित्ता जी मार्केट से मनजीत सिंह नीटू, शिव कुमार जगोता व अन्य ने बताया कि पिछले वर्ष मेले के दौरान भारी गिनती में श्रद्धालु आए थे, लेकिन इस वर्ष 30% भी संगत की संख्या नहीं है। जिससे उनकी बिक्री नाममात्र है। वहीं कोरोना को लेकर प्रशासन के निर्देश भी उनके लिए जी का जंजाल बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed