{"_id":"5d31ec918ebc3e6d117f2321","slug":"kuraan-shahe-imamam-ludhiana-news-pkl344827359","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरान शरीफ की बेअदबी करने वाले जल्द करो गिरफ्तार: शाही इमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरान शरीफ की बेअदबी करने वाले जल्द करो गिरफ्तार: शाही इमाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। बीते दिनों नकोदर के गांव खानपुर टड्डा की मस्जिद में पवित्र कुरान शरीफ को जलाए जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई सिर्फ मामला दर्ज करने तक सीमित होकर रह गई है। इसके गुनाहगारों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। प्रशासन का यह लापरवाह रवैया ना काबिले बर्दाश्त है। यह बात शुक्रवार लुधियाना जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले हजारों नमाजियों को संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कही।
शाही इमाम ने कहा केंद्र और राज्य सरकारों को चाहिए कि पवित्र धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वालों के लिए सजा-ए-मौत का कानून बनाए, ताकि ऐसी नापाक हरकत करने वालों को नकेल डाली जा सके। गांव खानपुर में कुरान पाक की शान में जिन लोगों ने भी गुस्ताखी की है वह बख्शे नहीं जा सकते, उन्हें हर हाल में सलाखों के पीछे जाना होगा। उन्होंने ने कहा कि जालंधर देहाती का पुलिस प्रशासन इस मामले को हल्का समझ रहा है। इसलिए अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शाही इमाम ने कहा कि प्रशासन समझ लें कि पंजाब भर के मुसलमानों के जज्बात इस कांड से मजरूह हुए है, इसलिए इस मामले में ज्यादा देरी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम अहरारी ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही वह उसी दिन शाही इमाम साहिब के आदेश पर खानपुर गए थे। इस मामले में गुनहगारों की गिरफ्तारी के संबंध में जल्दी ही नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की अगुवाई में एक वफद पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलेगा।