फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   kissan mela, farmer mela in ludhiana, farmer mela end in ludhiana

किसान मेला संपन्न, किसानों को आधुनिक खेती का संदेश

Sat, 19 Mar 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 19 Mar 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
kissan mela, farmer mela in ludhiana, farmer mela end in ludhiana
लुधियाना किसान मेले में पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला शनिवार को संपन्न हो गया। इसमें प्रदेश भर से आए किसानों को आधुनिक खेती, उच्च क्वालिटी के बीज, बेहतर मशीनरी और कृषि पुस्तकों के उपयोग का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


समापन समारोह में पीएयू के वाइस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मेले के दौरान किसानों ने पीएयू द्वारा विकसित की गई आधुनिक तकनीक और नए किस्म के बीजों, कृषि उपकरणों का जायजा लिया।
विज्ञापन


वीसी ने कहा कि पीएयू द्वारा की खोज और सिफारिशों की असली परीक्षा किसान के खेत में होती है। वीसी ने किसानों को विविधीकरण को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कृषि से अधिक लाभ कमाने के लिए सहायक धंधों को अपनाना होगा। डॉ. ढिल्लों ने किसानों को केमिकल खाद के बजाय देसी, हरी खाद के उपयोग को बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका तर्क था कि इससे जमीन की उपजाऊ शक्ति बरकरार रह सकती है। दूसरे उन्होंने किसानों को कृषि की लागत और आमदनी का हिसाब रखने को कहा। निदेशक खोज डॉ. बलविंदर सिंह ने मौसम में आ रहे बदलाव को ध्यान में रख कर कृषि योजना बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्नत खेती के लिए किसानों को मिला सम्मान
इस अवसर पर कपास की किस्म विकसित करने पर डॉ. हरजीत सिंह कलसी को सम्मानित किया गया। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। फसलों में आलुओं के मुकाबले में रणधीर सिंह को पहला पुरस्कार दिया गया। गाजर पैदा करने में सतविंदर सिंह अव्वल रहे। प्याज में संधड़ सिंह को, लहसुन में रणधीर सिंह को पहला पुरस्कार दिया गया।


बैंगन में करनैल सिंह, टमाटर में सतविंदर सिंह, मटर में मनजीत सिंह, चप्पण कद्दू में अमरजीत सिंह, पत्ता गोभी में सतनाम सिंह, खीरे में जसबीर सिंह, शिमला मिर्च में मनजीत सिंह, मशरूम में करनैल सिंह, हल्दी में जिंदर सिंह, नींबू में परमजीत सिंह, अमरूद में धर्म चंद, गुलाब में बलदेव सिंह और गेंदे के फूल में सुखपाल कौर ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed