फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Kisan Andolan: Dairy operator gets NIA notice on WhatsApp

किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के डेयरी संचालक से एनआईए ने की घंटों पूछताछ

Wed, 20 Jan 2021 05:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Jan 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Dairy operator gets NIA notice on WhatsApp
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियन का साथ दे रहे लोगों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नोटिस मिलने का सिलसिला जारी है। अब लुधियाना के बाडेवाल स्थित दूध डेयरी संचालक प्रदीप सिंह उर्फ मिट्ठू को 15 जनवरी को एनआईए ने नोटिस भेजा था। उन्हें 20 जनवरी को दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय पर पहुंच कर जांच में शामिल होने को कहा गया था। बुधवार को प्रदीप सिंह अपने दोस्त सुखप्रीत सिंह सेखों के साथ एनआईए मुख्यालय पहुंचे। वहां कई घंटे उनसे पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


सुखप्रीत सिंह सेखों ने बताया कि जब से किसान आंदोलन शुरू हुआ है, वह अपने दोस्त प्रदीप सिंह के साथ आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं। अब तक वह 15 से ज्यादा दिन दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ बिता चुके हैं। वह युवाओं को भी इस आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहे। युवाओं के साथ वह कई बार दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचकर विरोध कर चुके हैं। 
विज्ञापन


आंदोलन में उन्होंने पैसे से किसी तरह की सहायता नहीं की है। अभी वह 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च की तैयारी कर रहे हैं। उनके दोस्तों के जितने भी ग्रुप हैं, सभी को ट्रैक्टर लेकर दिल्ली चलने को कहा जा रहा। फिलहाल 50 युवा ट्रैक्टर लेकर दिल्ली मार्च में शामिल होने की तैयारी कर चुके हैं। 23 जनवरी को उन्हें लुधियाना से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली रवाना होना है। सेखों ने कहा कि किसान आंदोलन में हिस्सा लेने वाले लोगों को इस तरह नोटिस भेजना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed