{"_id":"0c6bbcbf1d21ef3a44b906942ee65df3","slug":"khanna-lalheri-overbridge-inauguration","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना-ललहेड़ी रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना-ललहेड़ी रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 25 Jan 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
चार विधानसभा हलकों में आते खन्ना ललहेड़ी रेलवे ओवरब्रिज शनिवार को लोगों के हवाले कर दिया गया। 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए इस पुल का उद्घाटन शनिवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने किया।
इस दौरान उनके साथ विधानसभा के स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, बस्सी पठाना के विधायक जस्टिस निर्मल सिंह, बंता सिंह उम्मैदपुरी, पूर्व विधायक रणजीत सिंह तलवंडी और जगजीवन पाल सिंह खिरनिया मौजूद थे।
इस अवसर पर ढिल्लों ने कहा कि इस पुल के बनने से खन्ना शहर के लोगों को खासी राहत मिलेगी। इसके साथ ही चार विधानसभा हल्के खन्ना से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से इस पुल के काम को 21 महीने की समय में निपटाया गया है। इस पुल की लंबाई 666 मीटर और चौड़ाई 8.50 मीटर है।
विज्ञापन
उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से शुरू किए गए विकास कार्य के बारे में बताया कि राज्य में विकास के लिए काफी यतन किए जा रहे है। राज्य में सड़कों के विकास के लिए वर्ष 2013-14 के बजट में 17 सौ करोड़ रुपये विशेष तौर पर रखे गए हैं।
हर विभानसभा क्षेत्र की सड़कों के विकास के लिए 11-11 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन साल में पंजाब का नक्शा ही बदल दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि राज्य और देश के विकास के लिए आने वाले लोकसभा चुनाव में अकाली-भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं।
विधानसभा स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल ने कहा कि इस पुल को केंद्रीय रेलवे विभाग से क्लीयरेंस दिलाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। लेकिन केंद्र सरकार पंजाब के विकास में हमेशा ही रास्ता रोकती है। इसलिए कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को सत्ता से हटा एनडीए की सरकार बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर पंजाब के विकास के रास्ते और भी खुल जाएंगे।
पूर्व विधायक रणजीत सिंह तलवंडी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की वजह से ही एडीसी का दफ्तर बन सका है, जबकि बाकी की जरूरतें भी पूरी कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से क्षेत्र के विकास के लिए 145 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की जाएगी।