{"_id":"60f07f848ebc3ecccb357718","slug":"khalsa-school-will-have-free-boxing-training-gobindgarh-news-pkl4202225143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालसा स्कूल में होगा बाक्सिंग का मुफ्त प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालसा स्कूल में होगा बाक्सिंग का मुफ्त प्रशिक्षण
विज्ञापन
फतेहगढ़ बाक्सिंग वेलफेयर अकादमी की ओर से यहां के खालसा स्कूल में निशुल्क बाक्सिंग प्रशिक्षण के लिए अकादमी खोली गई है। इसका उद्घाटन अकादमी के अंतरराष्ट्रीय कोच अजीत सिंह बख्शी, नेशनल कोच रविंदर शाही, राजेश धवन, जसवंत जस्सी बॉक्सर तथा हरजिंदर धीमान ने संयुक्त तौर पर किया। इस अवसर पर अकादमी की दो महिला खिलाड़ी शाहीन गिल 57 किलो भारवर्ग तथा जैसमीन कौर ने 70 किलो भारवर्ग में हाल ही में समाना में पिछले शनिवार को हुए ट्रॉयल में गोल्ड मेडल मिलने पर सभी अतिथियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अकादमी के प्रबंधक अजीत सिंह बख्शी तथा कोच रविंदर शाही ने बताया कि शहर के बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए वीरवार को श्री गुरु हरगोबिंद साहिब खालसा स्कूल में फतेहगढ़ बाक्सिंग वेलफेयर अकादमी खोली गई है जिसमें कोई भी खिलाड़ी बाक्सिंग का प्रशिक्षण ले सकता है। इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड चेयरमैन हरिंदर सिंह भांबरी ने आयोजकों को बधाई देते कहा कि आज जरूरत है युवाओं का सही मार्ग दर्शन करने की। पंजाब सरकार की ओर से इस अकादमी को और बेहतर सेवाएं देने के लिए वह बचनवद्ध हैं।
फोटो कैप्शन:-15जीबीजीपी02---मंडी गोबिंदगढ़ के खालसा स्कूल में फतेहगढ़ बाक्सिंग वेलफेयर अकादमी का गठन करते हुए जिला योजना बोर्ड चेयरमैन हरिंदर सिंह भांबरी, कोच अजीत सिंह बख्शी, राजिंदर बिट्टू, अमित जयचंद शर्मा व अन्य।
विज्ञापन
लड़के से भिड़ती हुई महिला खिलाड़ी।