फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   khalsa, recovered, well

इलाजरत खालसा की हालत बेहतर

Fri, 29 Jan 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 29 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
khalsa, recovered, well
बंदी सिखों की रिहाई के लिए संघर्ष कर रहे सूरत सिंह खालसा की सेहत पहले से बेहतर है। डीएमसी में इलाज करवा रहे खालसा अब बातचीत भी कर रहे हैं और दवा भी ले रहे हैं। यह जानकारी खालसा के बेटे रविंदरजीत सिंह गोगी ने दी।
विज्ञापन

गोगी ने कहा कि सोशल मीडिया पर खालसा की सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं, लेकिन इनमें कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सेहत काफी बेहतर है।
विज्ञापन


गोगी ने दावा किया कि सरकार के साथ हुए समझौते के बाद से अब तक पांच बंदी सिख विभिन्न जेलों से रिहा हो चुके हैं। एक सिख लखबीर सिंह राजस्थान की जेल में बंद है, उसकी भी रिहाई की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि दो चार दिन में उनकी भी रिहाई हो जाएगी। गोगी ने कहा कि इसके बाद दो बंदी सिख और जेलों में रह जाएंगे, जिनकी रिहाई के बाद खालसा का संघर्ष पूर्ण हो सकता है। इन दोनों की रिहाई को लेकर भी सरकार से बातचीत चल रही है। दोनों बंदी सिखों के नाम बताने से गोगी ने इंकार कर दिया। समझौते के बाद अब तक यूपी की जेल से भाई वरियाम सिंह, अमृतसर की जेल से हरदीप सिंह और बाज सिंह, नाभा जेल से मक्खन सिंह और राजस्थान की जेल से नगिंदर सिंह की रिहाई हो चुकी है। जबकि लखबीर की रिहाई को लेकर प्रोसेस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत सिंह खालसा 16 जनवरी 2015 से बंदी सिखों की रिहाई को लेेकर भूखहड़ताल कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा के साथ बातचीत और समझौते के बाद से वे अब पानी पी रहे हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। बंदी सिखों की रिहाई के लिए बनी संघर्ष कमेटी के संयोजक गुरदीप सिंह बठिंडा ने आरोप लगाया कि सरकार ने राजनीतिक आतंक और भ्रष्टाचार फैला रखा है। यूनाइटेड अकाली दल के प्रधान भाई मोहकम सिंह को झूठे आरोपों में जेल भेज दिया गया था। वीरवार को ही उनकी लुधियाना सेंट्रल जेल से रिहाई हुई है। सिंह ने कहा कि बंदी सिखों की रिहाई तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed