फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   kejriwal, kejriwal in ludhiana, ludhiana kejriwal

सरकारी गुंडागर्दी से हम भी पीड़ित : केजरीवाल

Tue, 05 Jul 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 05 Jul 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
kejriwal, kejriwal in ludhiana, ludhiana kejriwal
लुधियाना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरबिन्द केजरीवाल व्यापारियों से ज्ञापन लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पंजाब में सरकारी गुंडागर्दी से आम जनता ही नहीं, बल्कि आप भी पीड़ित है। केजरीवाल मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में ट्रेड, ट्रांसपोर्ट एंड इंडस्ट्री विंग की ओर से आयोजित समारोह में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक केस उन पर कर रखा है और एक संजय सिंह पर। अब मालेरकोटला मामले में पार्टी के विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उसे गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है। पुलिस को फर्जी परचे दर्ज करने का बड़ा हथियार दे रखा है। अब केवल छह माह रह गए हैं, जितने परचे दर्ज करने हैं, करें, जनता को इनसे डरने की जरूरत नहीं। सूबे में आप की सरकार बनते ही सारे फर्जी परचे रद्द किए जाएंगे। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि सरकारी आतंकवाद ने पंजाब की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है, इससे मुक्ति पाने का वक्त आ रहा है। पंजाब में आप को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। लोगों को आप से अब उम्मीद की किरण दिख रही है। समारोह में सूबे के विभिन्न जिलों से उद्यमी, व्यापारी और औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी आए थे। सभी ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में तमाम वादों को शामिल कर उनका समाधान किया जाएगा और सूबे में इंडस्ट्री फ्रेंडली माहौल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आप की सरकार बनने पर पूरी व्यवस्था मेें बदलाव करके उसे पारदर्शी, जिम्मेदार और आंकलन वाला बनाया जाएगा, ताकि सभी काम वक्त पर हों और जनता की दिक्कतें खत्म हों। उन्होंने कहा कि पंजाब के कारोबार पर बादलों ने अपना कब्जा जमा रखा है। इन कब्जों और अवैध धंधों की जांच कराई जाएगी।      

वैट रिफंड पर केजरीवाल बोले कि आप की सरकार आने पर तीन चार माह में सारा पेंडिंग रिफंड दिया जाएगा। उसके बाद हर माह का रिफंड कारोबारी के खाते में जमा होगा, ऐसी व्यवस्था की जाएगी। केजरीवाल ने अपने भाषण में दिल्ली सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल का जमकर गुणगान किया।

उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि आप की सरकार आते ही वैट की दरों को तर्क संगत बनाया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि सरकार चलाने का उनको केवल डेढ़ साल का तजुर्बा है, इस क्षेत्र में वे अभी बच्चे ही हैं, लेकिन जनता की दुख तकलीफों को बेहतर समझते हैं। उन्होंने कहा कि सूबों की सीमाओं पर बैरियर, पेचीदा कानून पब्लिक नूं तंग करण लई ते पैसे खाण लई लगाए गए हण।

केजरीवाल ने दावा किया कि आपात स्थिति में दिल्ली का मुख्यमंत्री वहां के लोगों के लिए केवल पांच मिनट में उपलब्ध है। लोगों को सीएम से मिलने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ते। ऐसी व्यवस्था किसी भी राज्य में नहीं है। आप के सत्ता में आते ही कानून बनाया जाएगा कि सांसद और विधायकों को सरकारी ठेके नहीं दिए जाएंगे। उद्यमियों ने होजरी, ट्रांसपोर्ट कारोबार, सराफा, पेट्रोल पंप, इंजीनियरिंग उद्योग, होटल एंड रिसार्ट इत्यादि की समस्याओं की झड़ी लगा दी। केजरीवाल ने सभी के समाधान का भरोसा दिलाया। 

उद्यमियों के साथ आप वालंटियरों ने की धक्का मुक्की
गुरु नानक देव स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोग जमा हो गए। हालत यह रही कि सीढ़ियों पर भी लोग जमा थे। इसी दौरान मंडी गोबिंदगढ़ से आए कुछ उद्यमियों के साथ वालंटियरों ने धक्का मुक्की की। इससे उद्यमी नाराज हो गए और वापस जाने लगे। इस पर केजरीवाल ने उद्यमियों से माफी मांगी और उनको मंच पर बुलाकर उनकी समस्या सुनी। साथ ही इनके हल का भरोसा दिलाया।  पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के विक्रम दत्ता ने अपनी समस्याएं बताने के साथ-साथ पार्टी से विधानसभा की पांच टिकट की मांग की। लेकिन इस पर केजरीवाल ने चुप्पी साध ली।


पुलिस वाले ने भेजा 101 रुपये शगुन और गुलाब का फूल
सांसद भगवंत मान ने एक पर्ची दिखाते हुए कहा कि यह किसी हवलदार ने भेजी है। बस की टिकट पर लिख कर संदेश भेजा कि उनकी दिक्कतें भी कम नहीं, दबाव में काम कर रहे हैं। हवलदार ने साथ में 101 रुपये शगुन और केजरीवाल के लिए गुलाब का फूल भी भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed