{"_id":"577be06a4f1c1b72027fab4a","slug":"kejriwal-aap-is-poor-s-party-kejriwal-in-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की पार्टी है आप : केजरीवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की पार्टी है आप : केजरीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
Updated Tue, 05 Jul 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम दलित भाईचारा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने खन्ना पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में दलित भाईचारे पर जो अत्याचार हो रहा है, पार्टी बनते ही एक एसआईटी गठित कर उन आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीबों की सरकार है और गरीब का मतलब दलित समाज से है। दिल्ली में 90 प्रतिशत वोट दलित भाईचारे ने उन्हें दिए, तभी उनकी सरकार बनी। अब पंजाब में भी ऐसा ही होगा।
केजरीवाल ने कहा कि वे तीन दिन से पंजाब के दौरा पर हैं। जनता कहती है कि विधानसभा चुनाव में 117 सीटों में से 110 सीटें आम आदमी पार्टी की झोली में आएंगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले तीन दिनों में महसूस किया कि पंजाब में लोकतंत्र का नहीं बल्कि लुटेरों का राज चल रहा है। सरकार जहां देखो अपना हिस्सा डालने के लिए तैयार रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने पंजाब में यूथ के साथ बात की। करीब 40-50 हजार युवाओं ने हमें अपने-अपने सुझाव दिए और हमने उन्हें भरोसा दिलाया कि जैसा वे कहेंगे, उसी तरह हमारी सरकार करेगी। उन्होंने यूथ को भरोसा दिलाया कि यह सरकार आम आदमी की है कोई अकाली, बीजेपी और कांग्रेस का संगठन नहीं है।
केजरीवाल ने कहा कि जो पुलिस वाले अब सरकार के दबाव में आकर गरीबों पर अत्याचार कर रहे हैं, सरकार बनते ही उनकी लिस्ट बनाकर उन पर कार्रवाई की जाएगी।