{"_id":"804913d47a1ac0895cccbd4e42714e5c","slug":"kapoorthala-fagwada-sell-land-fraud-million-father-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने का झांसा देकर दस लाख की ठगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचने का झांसा देकर दस लाख की ठगी
अमर उजाला, फगवाड़ा
Updated Mon, 16 Jun 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी पुलिस ने जमीन बेचने का झांसा देकर दस लाख की ठगी करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
एसपी फगवाड़ा की दी शिकायत में अशोक कुमार पुत्र अमरनाथ पुर्विया मोहल्ला गोशाला रोड फगवाड़ा ने बताया कि ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश सिंह वासी संतोखपुरा ने उसके साथ अपनी संतोखपुरा स्थित एक कनाल जमीन का सौदा छह नवंबर 2010 को 14 लाख रुपये में किया।
सात लाख रुपये एडवांस लेकर रजिस्ट्री की तारीख 15 नवंबर रखी गई। निर्धारित तारीख पर आकर ओम प्रकाश ने तारीख आगे बढ़ाने की बात कही जो उन्होंने मान ली। 15 जनवरी वर्ष 2011 को उनका बेटा कुलदीप सिंह उनके पास आया और तारीख कुछ और आगे बढ़ाने की बात कह कर उनसे साढ़े तीन लाख रुपये ले गया।
विज्ञापन
रजिस्ट्री की तारीख 15 फरवरी कर पहले हुए एग्रीमेंट के पीछे लिख कर दोनों ने सहमति दे दी। अशोक कुमार के मुताबिक दोनों उस तारीख पर भी नहीं आए। इसपर उसने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच सिटी पुलिस ने की । दोनों पर लगे आरोप सही पाए गए। एसएसपी के आदेश पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।