{"_id":"6905a8136194d1fc2a0d24cd","slug":"kabbadi-player-tejpal-murder-case-punjab-congress-chief-amarinder-raja-warring-visits-family-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड: परिवार का पोस्टमार्टम से इनकार, मिलने पहुंचे कांग्रेस सांसद अमरिंदर राजा वड़िंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड: परिवार का पोस्टमार्टम से इनकार, मिलने पहुंचे कांग्रेस सांसद अमरिंदर राजा वड़िंग
Sat, 01 Nov 2025 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:57 AM IST
सार
पंजाब में शुक्रवार को कबड्डी खिलाड़ी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने खिलाड़ी की छाती पर गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना लुधियाना के जगरांव की है।
विज्ञापन
मृतक के घर पहुंचे राजा वड़िंग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की हुई हत्या के मामले में परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मृतक के गांव गिद्दड़विडी पहुंचे। उन्होंने शोक जताते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राजा वड़िंग ने कहा कि एसएसपी दफ्तर के पास दिनदहाड़े कत्ल होना यह साबित करता है कि पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि बदमाश खुलेआम अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं जबकि पुलिस चौक-चौराहों पर केवल चालान काटने में व्यस्त है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पंजाब में रोजाना हो रहे कत्ल और लूटपाट की घटनाओं के लिए राज्य सरकार ही जवाबदेह है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले ऐसा नहीं था, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार में पुलिस सिर्फ गरीबों को डराने या छोटी शिकायतों पर थप्पड़ मारने तक सीमित रह गई है। अब पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है, जबकि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रहा।
तेजपाल मामले को लेकर वडिंग ने कहा कि परिवार जो फैसला करेगा, कांग्रेस पार्टी उसके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर परिवार को केस लड़ने या वकील करने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत पड़ी तो कांग्रेस पार्टी वह जिम्मेदारी भी निभाएगी।
राजा वड़िंग ने गैंगस्टरवाद पर भी सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ नया कानून बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अक्सर गैंगस्टर परिवार से खुद को बेदखल करवाकर कानून से बचने का नाटक करते हैं, जबकि वही परिवार फिरौती के पैसों से ऐश करता है। ऐसे परिवारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि कई गैंगस्टर जेलों के अंदर से ही अपना नेटवर्क चला रहे हैं, ऐसे तत्वों पर भी कठोर कार्रवाई करनी होगी तभी पंजाब में माहौल शांत होगा। वड़िंग ने गृह विभाग संभालने वाले मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन दोनों को ही तेजपाल हत्याकांड के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया।
मां बोली मेरे बेटे का क्या था कसूर
बेटे की हत्या के बाद मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतक तेजपाल की मां ने शोक जताने आए पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग को साफ कहा कि जब तक उसे इंसाफ नहीं मिलेगा वह बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।