फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   jewelors, hunger strike, protest, ludhiana

स्वर्णकारों की क्रमिक भूख हड़ताल आज से

Wed, 30 Mar 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 30 Mar 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
jewelors, hunger strike, protest, ludhiana
हड़ताल - फोटो : demo
सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे ज्वेलर्स ने बुधवार को लगातार 28वें दिन दुकानें बंद रख कर फव्वारा चौक में रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कारोबारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। वीरवार से ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड स्वर्णकार फेडरेशन के बैनर तले रोजाना पांच कारोबारी भूख हड़ताल करेंगे। देश भर के ज्वेलर्स एंड स्वर्णकार बजट में लगी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। इस वजह से पिछले 28 दिनों से सराफा कारोबारियों की दुकानें बंद हैं और वे सड़कों पर लगातार रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।

बावजूद इसके अभी तक केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली झुकने के मूड में नहीं हैं। बुधवार को कारोबारियों ने फव्वारा चौक में रोष प्रदर्शन जारी रखा। एसोसिएशन के महासचिव मनोज ढांडा ने कहा कि मंगलवार को कारोबारी राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिले थे। चार अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात होने की संभावना है। इसके अलावा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज मुंबई में शिव सेना नेता उद्धव  ठाकरे के साथ भी मुलाकात की है।
विज्ञापन


सर्राफा कारोबारियों का आंदोलन राजनीतिक रंग भी ले रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी खुल कर कारोबारियों का साथ दे रही हैं। सभी दल भी केंद्र पर रोल बैक के लिए दबाव बना रहे हैं। पंजाब में वर्ष 2017 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य में राजनीतिक माहौल गर्मा रहा है। ऐसे में सर्राफा आंदोलन को सभी दल कैश करना चाहते हैं। नतीजतन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में सर्राफा कारोबारियों को शिरोमणि अकाली दल का भी सहयोग मिल जाए। यदि ऐसा हुआ तो भाजपा का सहयोगी अकाली दल कारोबारियों के पक्ष में केंद्र सरकार के समक्ष ज्वेलर्स की बात जोरदार तरीके से रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed