{"_id":"682f454a28c77026580ee213","slug":"jawan-commits-suicide-after-not-getting-justice-in-case-of-molestation-of-his-wife-bathinda-news-c-16-1-pkl1066-717112-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पत्नी से छेड़छाड़ के मामले में इंसाफ न मिलने पर जवान ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पत्नी से छेड़छाड़ के मामले में इंसाफ न मिलने पर जवान ने की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
-जहर खाने से पहले बनाया वीडियो-पांच अधिकारियों के नाम लेकर कहा-मेरी मौत के ये जिम्मेदार
-जवान ने खुदकुशी करने से पहले वीडियो बनाकर पांच जवानों के लिए नाम
-पुलिस ने मृतक जवान के पिता की शिकायत पर पांच जवानों पर किया केस दर्ज
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। जिले के गांव भिसीआणा में स्थित एयरफोर्स स्टेशन की चीफ वर्कर्स इंजीनियर में तैनात सेना के नायक सोनू यादव ने मंगलवार रात जहर निगल खुदकुशी कर ली। जवान ने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो बनाकर एयरफोर्स में तैनात पांच कर्मियों के नाम लिए और उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। मामला पत्नी से छेड़छाड़ का है। सोनू यादव की पत्नी को उनके पड़ोस में रहने वाले हवलदार सतीश ने आपत्तिजनक इशारे किए। इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करने पर सोनू को इंसाफ देने के बजाय उसी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। क्वार्टर खाली करवाने की भी धमकी दी गई। इसी बात से परेशान होकर साेनू ने बीती 20 मई को रेलवे लाइन बादल रोड के पास जहर खा लिया। सोनू के पिता सुरेश कुमार की शिकायत पर थाना जीआरपी ने एयरफोर्स स्टेशन के चीफ वर्कर्स इंजीनियर में तैनात मुख्य अधिकारी एसके पांडे, सहायक विकास गांधी, सहायक तेज राम मीना, हवलदार राजीव और हवलदार सतीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया आरोपी का साथ
मृतक सोनू के पिता सुरेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी से छेड़छाड़ से वह काफी परेशान था और इस बात पर उसकी हवलदार सतीश से लड़ाई भी हुई। उसने उच्चाधिकारियों से आरोपी की शिकायत भी की। चीफ वर्कर्स इंजीनियर के प्रमुख अधिकारी एस के पांडे, सहायक विकास गांधी, सहायक तेज राम मीना, हवलदार राजीव ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय सोनू को ही परेशान करना शुरू कर दिया। शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया। ऐसा न करने पर क्वार्टर खाली करवाने की बात भी कही। इससे परेशान होकर ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। सोनू के पिता ने अपने बेटे और बहू के लिए इंसाफ की मांग की है।