फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jaspreet Kaur appeals to Chief Minister Channi for a job

दिव्यांग जसप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से की नौकरी की अपील, कहा- ‘जे सीएम ने मेरी गल मन्न लई, तां मैनू नौकरी मिलजू’

Sat, 09 Oct 2021 01:27 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jaspreet Kaur appeals to Chief Minister Channi for a job
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बात करती जसप्रीत। - फोटो : ??????? ?????
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को फतेहगढ़ साहिब के डेरा हंसाली तथा दुफेड़ा साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। डेरा हंसाली के मुख्य सेवक बाबा परमजीत सिंह ने उन्हें स्व. संत बाबा अजीत सिंह की तस्वीर देकर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री चन्नी ने गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया।
विज्ञापन

इसके अलावा वह बाबा राम सिंह गंढूआ के डेरा दुफेड़ा साहिब पर भी नतमस्तक होने के लिए गए।
चन्नी ने वहां मौजूद संगत के साथ बातचीत भी की और इसी दौरान व्हील चेयर पर आई एक दिव्यांग युवती जसप्रीत कौर निवासी गांव खेड़ा ने मुख्यमंत्री को कहा कि वह बीए पास है और सरकारी नौकरी पाना चाहती है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि जे सीएम ने मेरी गल मन्न लई, तां मैनू नौकरी मिलजू। सकी बात सुनकर सीएम चन्नी ने उसकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मनमोहन सिंह, साधू राम भट्टमाजरा, ब्लॉक समिति चेयरमैन गुरमेल सिंह राजिंदरगढ़, डीसी सुरभी मलिक, एसएसपी संदीप गोयल, एडीसी अनुप्रिता जोहल, एसडीएम डॉ. संजीव कुमार व गांव हंसाली के सरपंच प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed