फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   jarkhad, sport, festival

मॉडर्न ग्रामीण मिनी ओलंपिक खेल फेस्टिवल 20 जनवरी से

Sun, 13 Dec 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sun, 13 Dec 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
jarkhad, sport, festival
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके मॉडर्न ग्रामीण मिनी ओलंपिक खेलों के नाम से पहचाने जाने वाला 30वां जरखड़ खेल महोत्सव 20 से 23 जनवरी तक चार करोड़ की लागत से बने स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

क्लब के चेयरमैन नरिंदरपाल सिंह संधू, प्रधान हरकंवल सिंह ने बताया कि खेलों में हॉकी, कबड्डी, वालीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, साइकिलिंग, एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे। हॉकी और कबड्डी के लिए पाकिस्तान और कनाडा की टीमों को निमंत्रण पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खेलों के मुख्य प्रबंधक जगरूप सिंह जरखड़ और सरपंच दपिंदर सिंह ने बताया कि खेलों का उद्घाटन 21 जनवरी को पंजाब के प्रसिद्ध गायकों का खुला अखाड़ा लगेगा। इसमें मोहम्मद सदीक, कंवर ग्रेवाल, हरभजन मान, कुलविंदर गिल, सीजे मल्ली आदि गायक दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों के फाइनल समारोह में कलाकार योगराज सिंह, क्रिकेटर हरभजन सिंह, हाकी स्टार अमनदीप कौर, भारतीय हॉकी टीम के कोच हरिंदर सिंह, पूर्व डीजीपी चंदर शेखर समेत आठ शख्सियतों का विशेष सम्मान किया जाएगा। हॉकी स्टार गुरबाज सिंह जरखड़ खेलों के ब्रांड अंबेसडर होंगे। इस दौरान सुरजीत सिंह, बलवीर सिंह, परमजीत सिंह, हरमेल सिंह, मनमिंदर सिंह, तजिंदर सिंह, जसमेल सिंह और बलजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed