फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   jarkhad, khel, mela

वालीबॉल में सोही को मिली जीत

Fri, 22 Jan 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 22 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
jarkhad, khel, mela
30वें जरखड़ खेलों के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने रोमांचक मुकाबलों में दमखम दिखाया। जरखड़ अकादमी, पावरकॉम, संत फतेह सिंह क्लब ढोलन और शिरोमणि कमेटी की हॉकी टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इंजीनियर एसके पुरी और ओलंपियन बलवीर सिंह प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुखपाल सिंह गिल वालीबॉल शूटिंग कप में सोही गांव ने कटारी गांव को 21-16 के अंतर से, बोडे़ गांव ने घडूआ गांव को 21-18 के अंतर से मात दी। बीबी सुरजीत कौर पंजाब बास्केटबॉल चैंपियनशिप कप लड़कियां में अमृतसर ने लुधियाना अकादमी को 38-16 से, लुधियाना ने लुधियाना अकादमी को 50-41, लुधियाना अकादमी ने मोगा को 36-26 से, अमृृतसर ने कपूरथला को 38-21 से, संगरूर ने होशियारपुर को 41-9 से और संगरूर ने जालंधर को 50-41 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन


बैंक ऑफ इंडिया बास्केटबॉल कप में मोगा ने रोपड़ को 45-26 से, लुधियाना ने होशियारपुर को 74-45 से, फिरोजपुर ने कपूरथला को 59-42 से, फिरोजपुर ने बठिंडा को 58-40 से, गुरदासपुर ने मोगा को 55-50 से, पटियाला ने संगरूर को 40-24 से, लुधियाना-बी ने मुक्तसर को 50-35 से, पटियाला ने लुधियाना-बी को 48-40 से, लुधियाना बी ने जालंधर को 58-45 से और फिरोजपुर ने लुधियाना को 63-51 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा सुरजन सिंह सरींह हैंडबॉल कप में मुक्तसर ने अमृतसर को 22-8 के अंतर से, लुधियाना ने फरीदकोट को 30-18 से, जालंधर ने अमृतसर को 23-14 से, फरीदकोट ने मुक्तसर को 34-27 से हराया। माता साहिब कौर गोल्ड कप हॉकी (पुरुष-ओपन) में एसजीपीसी अमृतसर ने एजी हिमाचल प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 के अंतर से, पीएसपीसीएल ने किला रायपुर को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से और जरखड़ अकादमी ने अमलोह को 3-0 के अंतर से मात दी।
एएसआई जगतार सिंह जरखड़ हॉकी कप में गिल अकादमी खरड़ ने आईएसएससी काउंसिल मोहाली को 15-2 से हराया। ग्रेवाल स्पोर्ट्स क्लब किला रायपुर और ढोलन के बीच मुकाबला 4-4 से बराबरी पर रहा।



जरखड़ हॉकी अकादमी ने शाहाबाद हाकी अकादमी को 4-1 के अंतर से, शाहाबाद हाकी अकादमी ने आईएसएससी को 8-0 से, जरखड़ हाकी अकादमी ने ढोलन को 5-4 से हराया। इस मौके पर सरपंच मेजर सिंह ट्राफी साइकिलिंग मुकाबले में साहिल ने पहला स्थान, हरजीत पन्नू ने दूसरा तथा स्वप्नल मिश्रा तीसरे स्थान पर रहा। कबड्डी 75 किलो ग्राम में धांधरा ने सिधसर निजामपुर को, धुरकोट ने फतेहपुर, घलोटी ने ढकीपुर को, बाबा मतेवाल ने जस्सोवाल को और जंड ने कमालपुरा को हराया। इस मौके पर अमरजीत सिंह ग्रेवाल कम (लड़कियां) में लवली यूनिवर्सिटी ने किला रायपुर को 10-0 से, गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना की लड़कियों ने खालसा कॉलेज लुधियाना को 3-2 के अंतर से परास्त किया।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed