फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jagraon famous commission agent arrested on rape case

जगरांव का नामी आढ़ती गिरफ्तार: खाना खाने के बहाने महिला कर्मी को रेस्टोरेंट में बुलाया, फिर लूट ली अस्मत

Sun, 24 Nov 2024 07:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरावं (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरावं (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 24 Nov 2024 07:01 PM IST
सार

एसएचओ सिटी अमृतपाल सिंह का कहना है कि आरोपी सुरिंद्र सिंह की दुकान पर काम करने वाली महिला कर्मचारी के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Jagraon famous commission agent arrested on rape case
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के जगरांव की दाना मंडी में आढ़त का कारोबार करने वाले शहर के एक नामी आढ़ती पर थाना सिटी में दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी है कि आढ़ती ने उसकी दुकान पर काम करने वाली महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आढ़ती की पहचान गांव खुदाई चक्क सुरिंद्र सिंह उर्फ महिंद्र के तौर पर हुई गै। 
विज्ञापन


एसएचओ सिटी अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि वह तीन साल से अपने मायके परिवार छोड़कर मासी के घर जगरांव में रह रही है। पीड़िता आढ़ती सुरिंद्र सिंह की दुकान पर चाय और खाना बनाने का काम करती है। शुक्रवार की शाम को वह दुकान से काम खत्म करके एक्टिवा पर घर जा रही थी। आरोपी सुरिंद्र सिंह ने उसे फोन करके कहा कि मोगा रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने बुलाया। पीड़िता आरोपी के साथ ढाबे पर चली गई। ढाबे पर सुरिंद्र सिंह ने एक कमरा पहले से ही किराये पर लिया हुआ था। 
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुरिंद्र सिंह उसे धक्का देकर कमरे में ले जाया गया और अंदर से दरवाजा लॉक कर दिया। आरोपी ने रेस्टोरेंट के कमरे में महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी आढ़ती ने उसे धमकियां भी दी। वहां से जाने के बाद उसने घर आकर मौसी की बेटी को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी में आढ़ती सुरिंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ सिटी अमृतपाल सिंह का कहना है कि आरोपी सुरिंद्र सिंह की दुकान पर काम करने वाली महिला कर्मचारी के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed