फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jagran dacoity leader house razed in Jagraon firing

जगरांव गोलीकांड में भाकियू डकौंदा नेता के घर दबिश

Sun, 23 May 2021 10:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Jagran dacoity leader  house razed in Jagraon firing
हलवारा। जगरांव में दो एएसआई की गोलीमार हत्या करने के मामले में थाना सुधार और थाना जोधा पुलिस ने रविवार को भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के सीनियर नेता कमलजीत सिंह उर्फ हैप्पी सहौली के घर दबिश दी। पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए जगरांव सीआईए स्टाफ को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से किसान यूनियन के नेताओं की भौंहें तन गईं और भारी संख्या में किसान थाना सुधार में विरोध जताने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गैंगस्टर दर्शन सिंह निवासी सहौली की पत्नी सहित उसके तीन साथियों को नामजद कर गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर कई अन्य के खिलाफ शिकंजा कस रही है। थाना सुधार और जोधा पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के सीनियर नेता कमलजीत सिंह उर्फ हैप्पी सहौली के घर दबिश दी। जिसके बाद यूनियन के जिला प्रधान मास्टर महिंदर सिंह कमालपुरा, जिला प्रेस सचिव गुरप्रीत सिंह सिद्धवां, ब्लॉक प्रधान सरबजीत सिंह सुधार व 100 से अधिक कार्यकर्ता थाना सुधार पहुंच गए।
विज्ञापन

किसानों में इस बात को लेकर रोष था कि उनके नेता हैप्पी सहौली को परेशान किया जा रहा है। यूनियन के ब्लाक प्रधान सरबजीत सिंह सुधार ने बताया कि किसान मोर्चे की शुरुआत में 26 नवंबर 2020 को महल कलां से प्रदेश प्रधान मंजीत सिंह धनेर की अगुवाई में विशाल जत्था दिल्ली गया था। गैंगस्टर दर्शन सिंह सहौली भी हैप्पी सहौली आदि के साथ मोर्चे पर गया था। इतने भर से हैप्पी सहौली का लिंक जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सुधार के प्रभारी जसवीर सिंह बुट्टर ने कहा कि उच्च अधिकारियों ने हैप्पी सहौली से पूछताछ के लिए उसे पेश करने का आदेश दिया था। मुकद्दमे की पड़ताल सीआईए जगरांव कर रही है। इसलिए हैप्पी को ले जाकर वहां पेश कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कई अन्य लोगों को भी उठाया है, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed