फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   jagannath rath yatra

भगवान जगन्नाथ की भक्ति में डूबे लुधियानवी

Sat, 19 Dec 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 19 Dec 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
jagannath rath yatra
श्री कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन और भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में लुधियाना में भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा का आयोजन किया गया। साक्षी गोपाल दास और अन्य आचार्यों ने रथ को सैकड़ों तीर्थों के जल से पवित्र किया। रथ पर प्रथम आरती लैंड ब्रोक्स के नवीन भाटिया, जनपथ एस्टेट के महिन्द्र गोयल, राईसीला ग्रुप के एआर शर्मा ने की। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने भगवान जगन्नाथ के रथ के आगे सोने का झाड़ू लगाया और भगवान से मंगल कामना की।
विज्ञापन

रथयात्रा शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे जगरांव पुल के पास स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर से शुरू हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। रथयात्रा के मार्ग पर भगवान के स्वागत हेतु विभिन्न रंगोलियां सजाई गईं। रथयात्रा के दौरान एक तरफ जहां पुरुष श्रद्धालु रथ के रस्से को खींच रहे थे, वहीं दूसरी ओर रथ के रस्से को सुभद्रा विंग की महिला श्रद्धालुओं ने खींचा। इस अवसर पर प्रधान सतीश गुप्ता, चेयरमैन डीपी अग्रवाल, रथयात्रा डायरेक्टर सुंदर दास धमीजा, सचिव संजीव सूद बांका, महासचिव अशोक धवन, उप चेयरमैन सुखदर्शन जैन भोला, मुकेश घई, उप प्रधान वरिन्द्र शर्मा बॉबी, विपन सूद काका, प्रचार सचिव बसंत कुमार, महिंदर गोयल और मनोहर वर्मा मौजूद थे। महिला विंग की झरना धमीजा, कला अग्रवाल, इंदू धवन, विजय घई ने सेवा निभाई। इस्कॉन के विभिन्न सेंटरों मुरादाबाद, कुरुक्षेत्र, पीलीभीत, अंबाला, करनाल, लुधियाना के श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल, श्री बांके बिहारी सेवा परिवार, सर्वव्यापी संकीर्तन मंडल, श्री हनुमंत सेवा संगीत परिवार, इस्कान राधा गोपीनाथ संकीर्तन मंडल इस मौके पर मौजूद रहे। रास्ते में विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों की तरफ से लंगर लगाए गए।
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ के स्वागत में झंवर आरती, 1008 दीपकों से महाआरती, पुष्प आरती, मां गंगा आरती सहित कई आरतियां रथयात्रा मार्ग पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। हरिद्वार से आए हरि की पौड़ी के पंडों ने मां गंगा की आरती की। देर रात को रथयात्रा का विश्राम श्री नवदुर्गा मंदिर ट्रस्ट के संयोजकत्व में हुआ। जहां कमेटी सदस्यों ने जगन्नाथ जी का महाआरती से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed