फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   jaam, theka employee stop traffic in ludhiana, ludhiana jaam

ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने लगाया जाम

Sat, 13 Aug 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 13 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
jaam, theka employee stop traffic in ludhiana, ludhiana jaam
लुधियाना में ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा अपनी मांगो को लेकर रोड़ जाम करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग सरकारी विभागों के कच्चे और आरजी मुलाजिमों के रेगुलर करने की मांग को लेकर ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शनिवार को दाना मंडी में राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


रैली में पंजाब भर से हजारों की संख्या में ठेका मुलाजिम अपना आक्रोश सरकार तक पहुंचाने के लिए पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के परिजन भी माजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने पहले भारत नगर चौक तक रोष मार्च करना था। पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी मुलाजिमों ने किसी की नहीं सुनी और रोष मार्च निकाला। 
विज्ञापन


देर शाम को प्रदर्शनकारी टीचर भारत नगर चौक पहुंचे और प्रदर्शन कर वहीं पर जाम लगा दिया। जाम से शहर का ट्रैफिक सिस्टम खराब हो गया। पुलिस मुलाजिमों ने मौके पर ही ट्रैफिक रुट डायवर्ट कर ट्रैफिक को सुचारू रुप से चलाने की कोशिश की। ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के नेता वरिंदर सिंह मोमी, दीदार सिंह मुदकी और डॉ. इंद्रजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार लोक हित के विभागों में ठेका भर्ती कर इन विभागों पर कब्जा कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने अलग अलग विभागों के ठेका मुलाजिमों को रेगुलर न किया तो इसके नतीजे पंजाब सरकार को 2017 के विधानसभा चुनाव में भुगतने पड़ेंगे। ठेका संघर्ष कमेटी मोर्चे की इस मुहिम में सात जत्थेबंदियों ने उनका साथ दिया। इनमें पंजाब खेत मजदूर यूनियन, टेक्नीकल सर्विस यूनियन, डीटीएपस जीएसटीयू यूनियनों सहित अन्य यूनियनों ने समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे।


जत्थेबंदियों की तरफ से रैली में पहुंचे लोगों के लिए लंगर का इंतजार किया गया था। इस मौके पर रेशम सिंह गिल, वीरपाल कौर सिधाना, समिंदर सिंह मान, जगरुप सिंह और मान सिंह पोला सहित अन्य लोग हाजिर थे। देर शाम खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी भारत नगर चौक पर बैठे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed