फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   jaam, farmers jaam road in khanna, khanna jaam

बिजली न मिलने से नाराज किसानों ने लगाया जाम 

Fri, 02 Dec 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना) Updated Fri, 02 Dec 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
jaam, farmers jaam road in khanna, khanna jaam
खनना में हाईवे जाम कर पावरकाम के खिलाफ प्रर्दशन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
पावरकॉम खन्ना सर्कल के अधीन सरहिंद, भादसों और अमलोह इलाके में कृषि के लिए बिजली न आने से परेशान किसानों ने शुक्रवार को एसई दफ्तर के बाहर जीटी रोड जाम किया। इस दौरान पंजाब सरकार और पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन


किसान संघर्ष कमेटी के बैनर तले दिए इस धरने में करीब 12 गांवों के किसान शामिल हुए। प्रदर्शनकारी दविंदर सिंह जल्ला, अमनदीप सिंह जिंदलपुर और सरबजीत सिंह रंगेड़ी ने बताया कि सरहिंद, भादसों और अमलोह इलाके में एक सप्ताह से कृषि के लिए पूरे दिन में केवल 15 मिनट ही बिजली आ रही है। आलू और सब्जियां सूखी पड़ी हैं। गेहूं को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


मजबूरी में उन्हें सर्किल दफ्तर बाहर रोड जाम करना पड़ा है। किसानों ने शनिवार सुबह तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सुबह नौ बजे तक यह मसला हल नहीं हुआ तो वे ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर सर्किल दफ्तर के बाहर रोड जाम कर देंगे। इस अवसर पर मनदीप सिंह, प्रदीप सिंह, हरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, प्रकाश सिंह, गुरदीप सिंह, अमनदीप सिंह, चमकौर सिंह, गुरदीप सिंह, दविंदर  सिंह, गुरपिंदर सिंह, सुखदेव सिंह और रणधीर सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के कारण आई दिक्कत : एक्सईएन
एक्सईएन कुलवीर सिंह ने कहा कि सर्दी के मौसम में कोहरे की दस्तक से दिक्कत आई है। हेडक्वार्टर पर ही कोई फाल्ट है, जिसे ठीक किया जा रहा है। उम्मीद है कि बहुत जल्द फाल्ट ठीक हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed