फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ismriti irani, BSP, ludhiana

स्मृति ईरानी संसद में दिए वादे पर कायम रहें या माफी मांगे: कश्यप

Sun, 28 Feb 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 28 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
ismriti irani, BSP, ludhiana

विज्ञापन

स्मृति ईरानी संसद में दिए गए सर कलम करवाने के बयान पर कायम रहें या देश की जनता से माफी मांगें। यह शब्द बसपा के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी व राज्य सभा मेंबर नरिंदर कश्यप ने सर्किट हाउस में बसपा की ओर से 15 मार्च को नवांशहर में होने वाली रैली के संबंध में जानकारी के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान निंदनीय है।

पंजाब विधान सभा की 2017 के चुनाव की तैैयारियों को लेकर बसपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत पार्टी 15 मार्च को नवांशहर में पार्टी के मुख्य कांशी राम के जन्म दिवस पर महारैली की जा रही है। इसे बसपा की राष्ट्रीय प्रधान मायावती संबोधित करेंगी।

बसपा के पंजाब प्रदेश के प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी ने बताया कि रैली में राज्य के 117 हलकों के सीनियर नेता भाग ले रहे हैं। मीटिंग के दौरान रैली संबंधी वर्करों की ड्यूटियां लगाई गईं। इस दौरान जोगा सिंह, रछपाल राजू, चौधरी गुरनाम सिंह, निछत्तर पाल, राम लुभाया, बलविंदर सिंह बिटा, मखन सिंह, रविंदर हंस मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed