फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ish sodhi, cricket, indian cricket team, punjabi munda, ludhiana

लुधियाना के मुंडे ने भारतीय क्रिकेट टीम को दिखाए तारे

Wed, 16 Mar 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 16 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
ish sodhi, cricket, indian cricket team, punjabi munda, ludhiana
ईश सोढी - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब की माटी में जन्मे इंदरबीर सिंह सोढी (ईश सोढी) इन दिनों न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम में अपनी फिरकी का कमाल दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


टी-20 विश्व कप के तहत नागपुर में मंगलवार को खेले गए मैच में ईश सोढी की फिरकी में भारतीय टीम उलझ कर रह गई और पंजाब के इस मुंडे ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन भारतीय खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पंजाब वासियों ने भी अपने लाल के कमाल पर गर्व महसूस किया। चार साल की उम्र में परिवार के साथ न्यूजीलैंड शिफ्ट कर गए ईश की जड़ें आज भी अपनी परंपराओं, विरसे से जुड़ी हुई हैं।

न्यूजीलैंड की टीम में खेल रहे लेग स्पिनर ईश सोढी लुधियाना को अपना दूसरा घर मानते हैं। जहां पर वह तकरीबन हर दो साल बाद आते हैं और कुछ माह यहां अपने परिवार के साथ भी बिताते हैं। खन्ना के पीरखाना रोड पर उनका घर है। वर्तमान में उनके घर में उनकी दादी और फूफा रह रहे हैं।
विज्ञापन


सोढ़ी के फूफा डा. अमरवीर सिंह ने बताया कि इंदरबीर सिंह सोढ़ी का जन्म मुल्लांपुर दाखा में हुआ था। इसके बाद उनका परिवार खन्ना में आकर रहने लगा। इंदरबीर के पिता राजवीर सिंह सोढी ने डीएमसी से मेडिकल की पढ़ाई की है। वह आंखों के माहिर डाक्टर हैं। सोढी के दादा अमरजीत सिंह सोढी सिंधवा कालेज में प्रिंसिपल थे। 1995 में इंदरबीर का पूरा परिवार न्यूजीलैंड चला गया। उन्होंने बताया कि इंदरबीर का अपने परिवार के प्रति बहुत लगाव है। खेल में उनकी शुरू से ही रुचि रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. अमरवीर ने बताया कि तीन माह पहले ही इंदरवीर अपने घर खन्ना आया था। वह तीन माह तक उनके साथ रहा। वह पंजाब की मिट्टी से बहुत प्यार करता है और इससे हमेशा जुड़ा रहना चाहता है। इसलिए वह लुधियाना को दूसरा घर भी कहता है। इंदरबीर के पिता राजवीर सोढी भी न्यूजीलैंड जा कर अपनी मिट्टी, सरजमीं को नहीं भूले। वह हर साल यहां जरूर आते हैं। गौर हो कि मंगलवार को नागपुर में खेले गए टी-20 विश्वकप मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 18.1 ओवर में 79 रन पर ढेर कर दिया था। न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से इंदरबीर ने 4 ओवर में 3 विकेट झटके थे।


ईश के पिता पहुंचे खन्ना
डा. अमरवीर ने बताया कि ईश सोढी के पिता राजवीर अपने बेटे का खेल देखने भारत पहुंच चुके हैं। बुधवार देर रात वह खन्ना अपने घर पहुंच गए। यहां वह दो दिन रुकेेंगे। इसके बाद वह धर्मशाला में 18 मार्च को होने वाले आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के मैच को देखने जाएंगे। इसक अलावा न्यूजीलैंड का 22 मार्च को मोहाली में पाकिस्तान के साथ, 26 को कोलकाता में न्यूजीलैंड बनाम बंगलादेश के बीच मुकाबले भी देखेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed