फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   IPS student thrown into canal, dies

Ludhiana News: आईपीएस की छात्रा को नहर में फेंका, मौत

Wed, 22 Jan 2025 10:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 22 Jan 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
IPS student thrown into canal, dies
जोगिंद्रनगर निवासी युवती का शव भाखड़ा नहर पटियाला में मिला
विज्ञापन


मृतका के जानकार युवक के खिलाफ केस दर्ज, तलाश शुरू


नंगल। पटियाला में भाखड़ा नहर से एक युवती का शव बरामद हुआ है। मृत युवती की पहचान जोगिंद्र नगर निवासी निशा सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर फतेहगढ़ निवासी युवराज के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। नहर से शव को बाहर निकालने वाली गोताखोर टीम के प्रभारी शंकर भारद्वाज ने बताया कि अब तक जांच में सामने आया है कि मृतका निशा सोनी को रूपनगर क्षेत्र के पथरेली पुल से किसी ने नहर में धक्का दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि मृतका आईपीएस की छात्रा थी।

वारदात के बारे में थाना सिंगपुर के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतका के परिवार की और से दी गई शिकायत में कहा गया कि फतेहगढ़ निवासी युवराज जोकि निशा को पहले से जानता था, ने निशा सोनी को 20 जनवरी को पथरेली पुल के निकट नहर में धक्का दे दिया। उसका शव 21 जनवरी को पटियाला में भाखड़ा नहर से बरामद हुआ, जिसे बुधवार को सिंगपुर लाया गया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सपूर्द कर दिया गया। पुलिस ने युवराज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्ंहोने कहा कि पूरे मामले का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हो सकेगा।
विज्ञापन


फोटो-२२ एनजीएल०१-मृतक की फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed