फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   inter, district, school, athletic, meet, start

तीन हजार मीटर दौड़ में प्रियंका अव्वल

Thu, 03 Dec 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 03 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
inter, district, school, athletic, meet, start
गुरु नानक स्टेडियम में वीरवार से 61वीं अंतर जिला स्कूल एथलेटिक मीट शुरू हो गई। मीट 8 दिसंबर तक चलेगी। एथलेटिक मीट का शुभारंभ शिक्षामंत्री दलजीत सिंह चीमा ने झंडा लहराकर और आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया। इस दौरान डॉ. चीमा ने पंजाब भर से पहुंचे तीन हजार खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. चीमा ने अगले साल राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शिक्षा विभाग की ओर से ट्रैक सूट देने का एलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्राइमरी गेम्स के लिए कॉमन स्पोर्ट्स फंड में से फंड दिया जाएगा। इसके अलावा पीटीआई की भर्ती भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सलाहकार महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल भी मौजूद थे। जिला शिक्षा अफसर परमजीत कौर चाहल ने मुख्य मेहमानों का स्वागत किया। ज्याणी और चीमा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पहले दिन अंडर-19 लड़कियों की 3000 मीटर दौड़ में प्रियंका बादल विंग ने पहला, राजविंदर कौर बठिंडा ने दूसरा और जगदीप कौर तरनतारन ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़के 3000 मीटर दौड़ में गुरदासपुर का हरमेल मसीह पहले, मुक्तसर साहिब से लवप्रीत सिंह दूसरे और फाजिल्का के रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अंडर-17 लड़कियों की 3000 मीटर दौड़ में फाजिल्का की ममता रानी पहले, जालंधर की राधा कुमारी दूसरे और लुधियाना की रीतू बाला तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 लड़कियों के डिस्कस थ्रो में मानसा की कमलदीप कौर पहले, तरनतारन की मनजोत दूसरे और मुक्तसर की संगीता कुमारी तीसरे स्थान पर रही। ऊंची छलांग अंडर-19 (लड़के) में लुधियाना का रजत पहले, अमृतसर का एकजोत दूसरे और हरमनप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंगे पांव दौड़े धावक
मीट की शुरुआत में लड़कियों की तीन हजार मीटर की दौड़ करवाई गई। इसमें करीब दस खिलाड़ियों ने नंगे पांव ट्रैक पर दौड़ लगाई। इस बारे में जब एईओ अजीत पाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से खिलाड़ियों को ट्रैक पर दौड़ने वाले शूज नहीं दिए जाते। 30 नवंबर को डीईओ परमजीत कौर चाहल ने कहा था कि स्कूल के खिलाड़ियों को अपना बिस्तर खुद लाने को कहा गया है। वहीं शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बच्चे घर से सिर्फ कंबल लाए होगे। बाकी का सारा प्रबंध हमारी ओर से किया गया है। किसी को भी बिस्तर लाने को नहीं कहा गया है।
सीट नहीं मिली तो लौट गए मेयर
स्टेडियम में आयोजित स्कूल गेम्स के उद्घाटन समारोह में मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया भी मौजूद रहे। जब वह मंच पर पहुंचे तो उन्हें बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। इतने में एक अलग कुर्सी मेयर को बैठने को दी गई, लेकिन वे नाराज होकर चले गए।

उद्घाटन समारोह के बाद करवाई गई तीन हजार मीटर दौड़ के दौरान एक खिलाड़ी को दौड़ते हुए चक्कर आ गया। वह उस समय मेडिकल स्टाल के पास ही थी। स्ट्रेचर न होने की वजह से उसे कुर्सी पर ही लिटा दिया गया। उसको देखने के बजाय डॉक्टर पास खड़ी लड़कियों से बातें करते रहे। खिलाड़ी जब ठीक हुई तो वह खुद ही उठ कर चली गई। इस बारे में सिविल सर्जन रेणु छतवाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम को मैदान में बिठाया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम में जगह कम होने के कारण गाड़ी को बाहर खड़ा किया गया है। उसी में स्ट्रेचर है। उसे भी अब अंदर रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed