{"_id":"60b278528ebc3efbd1476c1b","slug":"industrial-units-of-ludhiana-received-15140-doses-of-corona-vaccine-ludhiana-news-pkl414936140","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना की 20 औद्योगिक यूनिट को मिली कोरोना वैक्सीन की 15140 डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना की 20 औद्योगिक यूनिट को मिली कोरोना वैक्सीन की 15140 डोज
विज्ञापन
लुधियाना। कोरोना महामारी के दौरान एक राहत की खबर है कि लुधियाना की 20 औद्योगिक यूनिट को कोरोना वैक्सीन की 15140 डोज मिल गई हैं। शनिवार को वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया गया। डीसी वरिंदर शर्मा और पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने वैक्सीन लगाने का उद्घाटन किया। शनिवार को लुधियाना की पांच बड़ी औद्योगिक इकाई में वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने फैसला लिया है कि अगले 48 घंटे के अंदर जितनी भी वैक्सीन मिली है, उन्हें औद्योगिक इकाई में काम कर रहे मुलाजिमों को लगा दिया जाएगा।
डीसी ने बताया कि महानगर की 20 औद्योगिक इकाई ने प्रशासन के माध्यम से वैक्सीन का आर्डर भेजा था, 15140 वैक्सीन डोज मिल गई है। शनिवार को गंगा एक्रोवूल, हीरो साइकिल, एवन इंडस्ट्री, रॉलसन साइकिल और स्पोर्टकिंग यूनिट में वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। सेहत विभाग को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वैक्सीन आने के बाद वह तुरंत इंडस्ट्री में तेजी से कैंप का आयोजन करें। रविवार को सेहत विभाग की टीमें इनमें कैंप लगाकर वैक्सीन लगाने का काम करेंगी।
लुधियाना की गंगा एक्रोवुल ने पंजाब में सबसे पहले वैक्सीन लेने के लिए आवेदन किया था। डीसी ने कहा इंडस्ट्री के इतने बड़े सहयोग के चलते अभी तक इंडस्ट्री को बंद करने की नौबत नहीं आई है। चाहे प्रशासन ने बाजारों को बंद जरूर करवाया है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कि इस समय कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एक सहारा है। उनके खुद के पुलिस विभाग में 95 फीसदी मुलाजिमों को वैक्सीन लग चुकी है।