फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   including two children woman had jumped into the canal

महिला ने दो बच्चों समेत नहर में लगाई छलांग

Mon, 11 Nov 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, (लंबी/मुक्तसर)
अमर उजाला, (लंबी/मुक्तसर) Updated Mon, 11 Nov 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
including two children woman had jumped into the canal
सोमवार की सुबह गांव वनवाला निवासी एक महिला अपने दो मासूम बच्चों समेत गांव पंजावा के पास सरहिंद नहर में कूद गई।
विज्ञापन


वहां आसपास मौजूद लोगों ने नहर से दोनों बच्चों को निकालकर तो बचा लिया, लेकिन महिला नहीं मिली। बच्चों को 108 एंबुलेंस से बठिंडा सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। लापता महिला का पति जसवीर सिंह तथा उसका ससुर उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी अवतार सिंह वनवाला के खेतों में काम करते हैं। थाना लंबी पुलिस महिला की तलाश और मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव वनवाला निवासी करीब 26 वर्षीय गुड्डो रानी पत्नी जसवीर सिंह सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने गांव से बस में सवार हुई और गांव पंजावा की जुड़वां नहरों पर उतर गई। उसके साथ उसकी तीन साल की बेटी पिंकी और करीब पांच वर्षीय बेटा जौसफ मौजूद था। बस से उतरते ही उसने अपने पांव में पहनी हुई चप्पल उतारी और दोनों बच्चों को साथ लेकर नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


यह देख वहां पर मौजूद किसान गुरमीत सिंह नहर में कूदा और अन्य लोगों की मदद के साथ दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन महिला पानी में नहीं मिली।

एंबुलेंस को बुलाया गया और बच्चों को सिविल अस्पताल बठिंडा भेजा गया। बताते हैं कि महिला पारिवारिक कारणों के कारण पिछले कुछ समय से परेशान चल रही है। थाना लंबी के प्रभारी गुरप्रीत सिंह बैंस ने बताया कि महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। मगर अभी महिला के परिजनों ने अपने बयान नहीं दिए हैैं। उनके बयान मिलने पर ही सच्चाई सामने आएगी। नहर में लापता महिला की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed