{"_id":"652042302e5cf6a9ac015c0a","slug":"in-the-case-of-molestation-of-a-girl-in-the-outpost-outpost-incharge-and-his-companion-arrested-suspended-ludhiana-news-c-16-1-pkl1027-255815-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: चौकी में युवती से छेड़छाड़ मामले में चौकी इंचार्ज व साथी काबू, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: चौकी में युवती से छेड़छाड़ मामले में चौकी इंचार्ज व साथी काबू, सस्पेंड
Fri, 06 Oct 2023 10:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीखन्ना। पुलिस जिला खन्ना की रौणी चौकी में एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह (एएसआई) और उसके साथी एएसआई हरमीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों खिलाफ पायल थाना में केस दर्ज हुआ। विभागीय कार्रवाई में दोनों को सस्पेंड भी कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार एक युवती का अपने प्रेमी के साथ झगड़ा चल रहा था। इसे लेकर उसने पुलिस के पास शिकायत दी थी। इसकी जांच पुलिस चौकी रौणी के इंचार्ज बलवीर सिंह कर रहे थे। शिकायत के सिलसिले में युवती चौकी आती जाती थी। इसी बीच युवती का प्रेमी के साथ राजीनामा हो गया।
इसके बाद युवती ने एसएसपी खन्ना से शिकायत की, जिसमें आरोप लगाया गया कि जब उसे चौकी बुलाया जाता था तो चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह और एएसआई हरमीत सिंह छेड़छाड़ करते रहते थे। अभद्र टिप्पणी करते थे। शिकायत की जांच पड़ताल के बाद आरोपियों खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी कौंडल का सख्त एक्शन
जब युवती ने एसएसपी के पास शिकायत की तो इस पर सख्त एक्शन लिया गया। एसएसपी ने अपने स्तर पर जांच कराई, जिसमें युवती के आरोप सही पाए गए। 6 अक्तूबर को थाना पायल में चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह और एएसआई हरमीत सिंह खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए, 166ए, 294, 506, 34 के तहत केस दर्ज करके दोनों को साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी कौंडल ने कहा कि ऐसे तत्वों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चाहे कोई भी हो कानून सबके लिए बराबर है।