फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   in drama compition

नाटक में दूसरे स्थान जीता गांव चौहाल

Tue, 12 Nov 2013 10:39 PM IST
अमर उजाला,होशियारपुर
अमर उजाला,होशियारपुर Updated Tue, 12 Nov 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
in drama compition
कंडी क्षेत्र के गांव चौहाल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने माई भगवती स्कूल हरियाना में आयोजित जिला स्तरीय स्कूल साइंस मेले के ड्रामा प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा लक्ष्मी को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला। इसमें स्कूल के हिंदी अध्यापक अंकुर शर्मा को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को डीपीआई दर्शन कौर और जिला शिक्षा अधिकारी सुखविंदर कौर ने पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल इंदिरा रानी ने शिक्षक अंकुर शर्मा, जसप्रीत कौर, अवतार सिंह और शिक्षिका रेणु बाला के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में छात्रों की प्रतिभा की कोई कमी नही है, सिर्फ उन्हें मौके की जरूरत है। समारोह में छात्र परमिंदर सिंह ने जादू की गेस्ट आइटम पेश कर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर लेक्चरर तरलोचन सिंह, बलविंदर कौर, संदीप सूद, पुलकिता शर्मा, रितु वर्मा, परमजीत कौर, शीला देवी, बलवीर सिंह, सुनील कुमार, बलदेव सिंह, मदन बीरा, इंदू बाला, दलजीत कौर, बलविंदर कौर और रजनीश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed