फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   In campus of police Kmisnaret take p-pheny

पुलिस कमिश्नरेट परिसर में अधेड़ ने पी फिनायल

Tue, 12 Nov 2013 10:36 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 12 Nov 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
In campus of police Kmisnaret take p-pheny
लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट परिसर में एक व्यक्ति ने फिनायल पी ली। मौके  पर मौजूद पुलिस कर्मी ने उसे रोका और थाना डिवीजन नंबर पांच को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को थाना प्रभारी की गाड़ी में डालकर डीएमसी अस्पताल में पहुंचाया। वहां उसकी हालत स्थिर है। व्यक्ति की पहचान गुरचरण सिंह (54) के तौर पर हुई है। परिजनों का तर्क है कि वह परेशान है।

जानकारी के अनुसार सुबह एक व्यक्ति कमिश्नरेट परिसर में बोतल से कुछ पी रहा था। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी परवेश कुमार ने उससे बोतल छीन ली।

व्यक्ति ने कहा कि वह आत्महत्या करने के लिए फिनायल पी रहा है। इसके बाद एंबुलेंस एवं पुलिस को फोन किया। थाना प्रभारी धर्मपाल मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


व्यक्ति की मां गुरमेल कौर और उसके रिश्तेदार हरभजन सिंह का कहना है कि वह परेशान है। उक्त व्यक्ति अविवाहित है और अकालगढ़ मार्केट में अपने रिश्तेदार की दुकान में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने केमिस्ट की तीन दुकानों पर रेड की थी।

दुकानदार उस पर आरोप लगा रहे हैं कि इस संबंध में सूचना उक्त व्यक्ति ने पुलिस को दी थी। इसलिए वे उसे परेशान कर रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि व्यक्ति ने सुसाइड नोट पर किसी सोम सिंह के हस्ताक्षर किए हैं, जबकि उसका नाम गुरचरण सिंह है। पुलिस गुरचरण का बयान दर्ज करके कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed