फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Illegal encroachments will be removed from Mandi Gobindgarh National Highway

Ludhiana News: मंडी गोबिंदगढ़ नेशनल हाईवे से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे

Mon, 13 Jan 2025 08:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachments will be removed from Mandi Gobindgarh National Highway
मंडी गोबिंदगढ़। नेशनल हाईवे सर्विस रोड मंडी गोबिंदगढ़ के दोनों तरफ किसी भी व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया है, तो नगर काउंसिल मंडी गोबिंदगढ़ नेशनल हाईवे अथॉरिटी से मिलकर अवैध कब्जा धारियों पर कार्रवाई करने जा रही है। इस संबंध में आज नगर कौंसिल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नगर कौंसिल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर अवैध कब्जा ज्यादातर रेत-बजरी से अवैध कब्जा किया गया है इसे हटा दिया जाएगा। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से की जा रही है। इसके अलावा नगर परिषद द्वारा अतिक्रमणकारियों को कई बार चेतावनी देने के बावजूद भी इस पर कोई अमल नहीं हुआ। ऐसे में नगर कौंसिल कब्जाधारियों के खिलाफ जो भी कार्रवाई करेगी, उसमें सख्त कार्रवाई होगी और किसी की सिफारिश नहीं चलेगी उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाना और आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कब्जा धारियों को खास तौर पर कहा कि वे खुद ही कब्जा खाली कर दें तो कार्रवाई से बच सकते हैं।
विज्ञापन

---
फोटो कैप्शन: जानकारी देते नगर कौंसिल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed