फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   i league, football, match

पहले दिन मिनर्वा, लॉन स्टार रही विजेता

Mon, 14 Dec 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 14 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
i league, football, match
गुरु नानक स्टेडियम में पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से अंडर-18 आई-लीग 2015-16 करवाई जा रही है। इस दौरान दो मुकाबले करवाए गए। पहला मुकाबला बंगलुरू फुटबॉल क्लब और मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब चंडीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें मिनर्वा अकादमी 2-0 से जीती। मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब की तरफ से नौवें मिनट में रोहित ने गोल किया। दूसरी टीम ने गोल करने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही। मिनर्वा अकादमी के शुभम ने 75वें मिनट में एक और गोल दाग दिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला लॉन स्टार कश्मीर फुटबॉल क्लब और फतेह हैदराबाद एसोसिएशन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें लॉन स्टॉर कश्मीर फुटबॉल क्लब 6-1 से विजेता रहा। लॉन स्टार के मोहम्मद असलम ने सातवें मिनट में पहला गोल कर बढ़त दिलाई। इसके बाद फतेह हैदराबाद की टीम के पंकज ने 15वें मिनट में एक गोल दाग मैच बराबरी पर ला दिया। लॉन स्टार की टीम ने जीत के लिए कदम बढ़ाया और 69वें मिनट में हमीद ने एक गोल, असलम ने 75वें तथा 89वें मिनट में एक-एक गोल, 85वें मिनट में मुस्ताक ने एक गोल और समय लेकर 91वें मिनट में मोहम्मद असरारेहबर ने एक गोल कर मैच में जीत हासिल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed