फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hosiery Expo-2022 begins in Ludhiana after two years

दो साल बाद लुधियाना में होजरी एक्सपो-2022 का आगाज : अब फ्लैट नीटिंग मशीन पर बनेंगे स्वेटर, गर्म कपड़े और शॉल

Fri, 25 Mar 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Hosiery Expo-2022 begins in Ludhiana after two years
प्रदर्शनी में पहुंचे अधिकारी। - फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। करोना की मार झेल रहा महानगर अब धीरे-धीरे इस बीमारी से उबरने लगा है। करीब दो साल बाद होजरी का गढ़ माने जाने वाले लुधियाना में गमसा की ओर से एक्सपो-2022 का आयोजन सलेम टाबरी के नजदीक दाना मंडी में किया गया। यह प्रदर्शनी चार दिन तक चलेगी। इसमें निटिंग, प्रिंटिंग व अन्य होजरी के प्रोडक्ट बनाने वाली मशीनों को प्रदर्शित किया गया। खास बात यह है कि फ्लैट नीटिंग मशीन पर अब स्वेटर और गर्म कपड़ों के साथ शाल भी बनाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शुरू हुई प्रदर्शनी में होजरी के प्रोडक्ट बनाने वाली मशीनों के अलग-अलग स्टाल लगाए गए हैं। इनमें निटिंग, प्रिंटिंग मशीन और एंब्रॉएडरी की मशीनें प्रदर्शित की गई हैं। ये कंप्यूटराइज और आधुनिक मशीनें है। इनमें फ्लैट निटिंग मशीन आकर्षण का केंद्र रही। यह मशीन स्वेटर व अन्य गर्म कपड़ों के साथ-साथ शॉल भी बनाएगी। इन मशीनों से न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि प्रोडक्शन भी बढ़ेगा, लेबर कॉस्ट भी कम होगी। जो लुधियाना के होजरी उद्योग के उद्यमियों के लिए फायदे का सौदा साबित होगी।
विज्ञापन

केपी इंडस्ट्रीज के संचालक आशीष शुक्ला ने बताया कि उन्होंने यहां अपना होजरी मशीन के प्रोडक्ट का स्टाल लगाया है। लुधियाना, जो होजरी प्रोडक्ट का बड़ा मार्केट है। इसलिए यहां होजरी प्रोडक्ट की मशीन काफी कामयाब साबित हो सकती है। आशीष ने बताया कि यहां उन्होंने प्रदर्शनी में फ्लैट निटिंग मशीन को प्रदर्शित किया है। इसकी खासियत यह है कि पहले छह फ्लैट मशीन पर 6 कारीगर काम करते थे। अब 6 लोगों का काम एक ही मशीन पर होगा। हाई टेक्नोलॉजी की यह मशीन कंप्यूटराइज्ड है, जिस पर जल्दी काम होगा और बड़े पैमाने पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन में सॉफ्टवेयर डिजाइन सेट कर दिया जाता है। इसके बाद कुछ समय में ही बड़ी संख्या में स्वेटर, बच्चों के गर्म कपड़े और शॉल बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा गर्म कपड़ों पर एंब्रॉयडरी भी की जा सकती है, यानी कि एक पंथ दो काज नहीं, बल्कि चार काम किए जा सकते हैं। यह अपने आप में लेटेस्ट और आधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीन है। इस मशीन के जरिये लुधियाना के उद्यमी अपना समय बचाने के साथ-साथ बड़े मार्जन पर प्रोडक्ट तैयार कर सकते हैं। उन्हें न ज्यादा लेबर रखनी होगी, न ही ज्यादा कॉस्ट पड़ेगी।

इस तरह से मशीन लुधियाना के होजरी उद्योग के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस बार लुधियाना में करीब 2 साल बाद होजरी प्रोडक्ट के संबंध में एक्सपो लग रहा है। पिछले 2 साल से होजरी मशीनों का कारोबार धीमा था। लेकिन अब उम्मीद है कि होजरी उद्योग में तेजी आएगी। इसके अलावा यहां एंब्रॉयडरी की मशीनें भी प्रदर्शित की गई हैं, जिनसे शानदार डिजाइन कम समय में बनाए जा सकते हैं। उद्यमी रवि ने बताया कि उन्होंने भी यहां होजरी मशीनों का स्टॉल लगाया है, जो आधुनिक और नई टेक्नोलॉजी की मशीनें हैं। इन पर गर्म कपड़े जल्दी तैयार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed